घर से अवैध शराब जब्त, आरोपी फरार – Amritsar News



भास्कर न्यूज | अमृतसर थाना रामदास की पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार पर कार्रवाई करते हुए एक आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी की पहचान बेदी छन्ना निवासी सन्नी के रूप में हुई है। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल बूटा सिंह ने बताया कि गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी अपने घर में अवैध शराब बनाने और बेचने का धंधा करता है। सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत दबिश दी और मौके से 15 लीटर (15,000 एमएल) अवैध शराब बरामद की। हालांकि, आरोपी मौके से भागने में सफल रहा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *