404 – Page not found – Dainik Bhaskar
पंजाब के मानसा में राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए ने भी दबिश दी है। इस दौरान घर के सामान की तलाशी ली गई। युवक यादविंदर सिंह से पूछताछ की गई। साथ ही अब उसे 15 जून को चंडीगढ़ तलब किया है। परिवार व युवक को कहना है कि पहले वह पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी के संपर्क में आ गया था। लेकिन अब उसका किसी से कोई संबंध नही है। उसने अपना पक्ष अधिकारियों के सामने रख दिया है। अब रेड के बारे में तीन पाइंट में जानिए 1. यादविंदर ने बताया कि दो साल पहले मैं किसी तरह पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी के संपर्क में आ गया था। मेरी पूछताछ हो चुकी है, लेकिन अब दोबारा पूछताछ के लिए आ जाते हैं। यह मुझे गैंगस्टर बनाने में जुटे हैं। पहले मेरा मोबाइल भी ले गए थे।उसके चक्कर में उससे पूछताछ हुई। वे फोन में से नंबर निकालते हैं और उससे यह पूछताछ करते हैं पंजकि आखिर यह नंबर किसके है। आज कुछ लेकर नहीं गए हैं। हालांकि पहले जो टीमें आती थीं, वे मोबाइल लेकर चली जाती थीं। सात-सात दिन फिर माता पीछे घूमती रहती थी। 2. मैं 12वीं तक पढ़ा हूं। पहले मेरे पर एक केस दर्ज है। वह एनडीपीएस से जुडा है। अब मुझे सोमवार को चंडीगढ़ बुलाया गया है। इस बार भी तलाशी ली गई। मेरा भट्टी से कोई लेना-देना नहीं है। अब सोमवार को चंडीगढ़ बुलाया है। पहले मैं शहजाद भट्टी के संपर्क में आ गया था। 3. लड़के के पिता ने बताया कि 15 तारीख को चंडीगढ़ तलब किया गया है। पहले तीन बार रेड हुई। इस दौरान मोबाइल और बच्चों के बैंक की कॉपियां ले जाते हैं। मेरा मोबाइल फोन चोरी हो गया है। वे कहते हैं कि मोबाइल चल रहा है। उस पर गलत काम चल रहे हैं। मैंने अपने मोबाइल गुम होने की शिकायत दर्ज करवाई है।
Source link

