चलती ट्रेन में TTE ने रंगे हाथ पकड़ा मोबाइल चोर: पठानकोट में टिकट चेकर की सतर्कता, यात्री का चोरी हुआ मोबाइल वापस दिलाया, चोर को GRP के हवाले किया – Pathankot News

चलती ट्रेन में TTE ने रंगे हाथ पकड़ा मोबाइल चोर:  पठानकोट में टिकट चेकर की सतर्कता, यात्री का चोरी हुआ मोबाइल वापस दिलाया, चोर को GRP के हवाले किया – Pathankot News




पठानकोट में रेलवे के चेकिंग स्टाफ ने सतर्कता दिखाते हुए ना केवल यात्री का मोबाइल चोरी होने से बचाया, बल्कि चलती ट्रेन में यात्रियों के मौबाइल चुराने वाले व्यक्ति को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। घटना 14 जून देर रात की है। जहां एसी कोच में यात्रा करने वाले एक यात्री का मोबाइल चुराकर शातिर व्यक्ति साथ वाले कोच में बैठ गया। लेकिन, चेकिंग स्टाफ ने शक के आधार पर व्यक्ति को पकड़ा और उससे मोबाइल बरामद कर यात्री को लौटाया। साथ ही मोबाइल चोर को जीआरपी के हवाले कर दिया।
धौलाधार एक्सप्रैस में दिया वारदात को अंजाम
दरअसल, बीते कल रात 11:40 पर पठानकोट सिटी रेलवे स्टेशन पर पठानकोट से दिल्ली सराय रोहिला तक चलने वाली ट्रेन संख्या 14036 में टिकट चेकर (TTE) विशाल कुमार चेकिंग कर रहे थे। ट्रेन के पठानकोट सिटी रेलवे स्टेशन से रवाना होने के बाद टिकट चेकर विशाल कुमार जब चेकिंग करते हुए ट्रेन के S-3 कोच में पहुंचे तो वहां उन्हें एक संदिग्ध व्यक्ति बैठा मिला। जब उससे टिकट मांगी गई, तो उसके पास कोई टिकट नहीं था।
टिकट न मिलने पर किया काबू, मिला चोरी का मोबाइल
टिकट चेकर विशाल कुमार ने जब उससे यात्रा टिकट अथवा वैध पास के बारे में पूछा गया, तो वह कोई भी वैध यात्रा दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। बिना टिकट यात्रा कर रहे व्यक्ति पर शक हुआ तो तलाशी में संदिग्ध व्यक्ति के पास एक मोबाइल फोन मिला। जब चेकिंग स्टाफ ने कड़ाई से पूछताछ की, तो पता चला कि वह मोबाइल उसका नहीं था। उसने उसे S2 कोच की सीट नंबर 40 पर बैठे एक यात्री से चुराया था।
यात्री को मिला फोन, चोर गया जेल
रेलवे स्टाफ ने तुरंत रेलवे पुलिस को मौके पर बुलाया। टीटीई ने मोबाइल के असली मालिक की पहचान की और उसका फोन उसे लौटा दिया गया। अपना फोन वापस पाकर यात्री बेहद खुश हुआ और उसने रेलवे स्टाफ का धन्यवाद किया। यात्री ने कहा कि रेलवे स्टाफ की तत्परता के कारण उसका कीमती मोबाइल वापस मिल सका। इसके बाद, ट्रेन के संगरूर रेलवे स्टेशन पहुंचते ही बिना टिकट यात्रा कर रहे उस चोर को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए जीआरपी (रेलवे पुलिस) के हवाले कर दिया गया।
रेलवे अधिकारियों की अपील
इस घटना पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, उचित सिंघल ने कहा कि जम्मू मंडल यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा एवं सामान की रक्षा के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। रेलवे प्रशासन सभी यात्रियों से अपील करता है कि वे यात्रा के दौरान अपने सामान का विशेष ध्यान रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत रेलवे स्टाफ अथवा RPF/GRP को दें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *