कश्मीर में आतंकियों ने नाम पूछकर मजदूरों को गोली मारी: मरने वाले दोनों हिंदू छत्तीसगढ़ के; पहलगाम में भी ऐसा ही हमला हुआ था

कश्मीर में आतंकियों ने नाम पूछकर मजदूरों को गोली मारी:  मरने वाले दोनों हिंदू छत्तीसगढ़ के; पहलगाम में भी ऐसा ही हमला हुआ था


श्रीनगर13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सुरक्षा बलों ने केलम इलाके की घेराबंदी की। गाड़ियों की जांच की गई।

दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार को पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे प्रवासी मजदूरों के नाम पूछे। फिर छत्तीसगढ़ के दो हिंदुओं को समूह से अलग करके गोली मार दी। हमले में एक मजदूर की मौके पर और दूसरे मजदूर की अस्पताल में मौत हो गई।

मारे गए युवक की पहचान 24 साल के दीपक रात्रे और 28 साल के भूपेंद्र के रूप में हुई है। अधिकारियों के अनुसार, हमला कुलगाम से करीब 20 किलोमीटर दूर केलाम में हुआ। इस दौरान 3-4 राउंड फायर किए गए। आतंकियों ने हमले से पहले रेकी करके ये इलाका चुना था।

घटना के समय वहां कई प्रवासी मजदूर मौजूद थे, लेकिन हिंदू सिर्फ यही दोनों थे। आतंकी हमले की खबर के तुरंत बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है। गाड़ियों की चेकिंग की जा रही है। वहीं पुलिस की गाड़ियां आतंकियों की तलाश में जुट गई हैं।

आतंकी हमले के बाद के हालात, 2 तस्वीरें…

तस्वीरें अनंतनाग मेडिकल कॉलेज की हैं, जहां दूसरे घायल मजदूर का इलाज चल रहा है।

तस्वीरें अनंतनाग मेडिकल कॉलेज की हैं, जहां दूसरे घायल मजदूर का इलाज चल रहा है।

पुलिस और सेना के जवानों की गाड़ियां पूरे इलाके की छानबीन कर रही हैं।

पुलिस और सेना के जवानों की गाड़ियां पूरे इलाके की छानबीन कर रही हैं।

एक आतंकी के पाकिस्तानी होने की आशंका

सूत्रों ने बताया कि जांच एजेंसियों को हमले में एक स्थानीय और एक पाकिस्तान के आतंकी के शामिल होने का संदेह है। शुरुआती जांच का फोकस मोहम्मद लतीफ पर है।

वह पिछले साल लश्कर-ए-तैयबा/द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) में शामिल हुआ था। मामले की जांच जारी है। अभी कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

10 दिन पहले पुलिस जवान पर हुआ था आतंकी हमला

विजुअल अनंतनाग के लाल चौक इलाके का है।

विजुअल अनंतनाग के लाल चौक इलाके का है।

10 दिन पहले ऐसा ही एक आतंकी हमला अनंतनाग के लाल चौक इलाके में 21 जुलाई को हुआ था। आतंकियों ने अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों पर फायरिंग की थी, जिसमें एक हेड कॉन्स्टेबल शहीद हो गया था।

अचानक हुए हमले के बाद सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई की। दोनों तरफ से फायरिंग के दौरान हेड कॉन्स्टेबल आशिक हुसैन कुरैशी जख्मी हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पूरी खबर पढ़ें…

जम्मू-कश्मीर में हाल की दो आतंकी घटनाएं

  • 18 जुलाई: राजौरी LoC पर घुसपैठ की कोशिश: जम्मू-कश्मीर के राजौरी में LoC पर 17 जुलाई की रात संदिग्ध गतिविधि देख भारतीय सेना ने फायरिंग की।तारकुंडी फॉरवर्ड इलाके में करीब डेढ़ घंटे तक रुक-रुककर गोलीबारी हुई। सेना का दावा था कि आतंकी घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे।
  • 8 जुलाई: शोपियां लश्कर कमांडर जाकिर अहमद ढेर: सुरक्षाबलों ने शोपियां में मुठभेड़ के दौरान लश्कर-ए-तैयबा के टॉप कमांडर जाकिर अहमद गनी को मार गिराया। वह पहलगाम आतंकी हमले के बाद जारी 14 मोस्ट वांटेड आतंकियों की सूची में शामिल था। यह सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और CRPF का जॉइंट ऑपरेशन था।

—————————————-

ये खबर भी पढ़ें…

CM शुभेंदु की रेकी कर रहा जैश का आतंकी गिरफ्तार, घर से दस्तावेज मिले

बंगाल पुलिस ने पूर्वी बर्धमान जिले से जैश-ए-मोहम्मद के संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया है। स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने हामिम मंडल नाम के इस शख्स को गुरुवार देर रात एक हाउसिंग कॉम्प्लेक्स से पकड़ा है।

पुलिस के मुताबिक मंडल के मोबाइल और घर से मिले दस्तावेजों से पता चला है कि वह मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के बारे में जानकारी जुटा रहा था। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *