फरीदकोट में SIR की तैयारियां शुरू: प्री-एसआईआर में 84.36% मतदाताओं की मैपिंग; डीसी बोले-सहयोग करें लोग – Faridkot News
फरीदकोट में डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी राहुल कुमार चाबा ने जिले के सभी मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि मतदाता सूची के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लें और अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज तथा सत्यापित करवाएं। डीसी ने बताया कि जिला फरीदकोट में कुल 493236 मतदाता है, जिनमें से प्री-एसआईआर मैपिंग के दौरान 41695 मतदाताओं की मैपिंग की जा चुकी है, जो कुल मतदाताओं का 84.36 प्रतिशत है। डीसी राहुल चाबा ने बताया कि मुख्य एसआईआर प्रक्रिया 25 जून 2026 से शुरू होगी। इससे पहले 15 से 24 जून तक इलेक्टोरल रोल की प्रिंटिंग का कार्य किया जाएगा। इसके बाद 25 जून से एन्यूमरेशन प्रक्रिया शुरू होगी और आवश्यकता अनुसार पोलिंग स्टेशनों की पुनर्व्यवस्था भी की जाएगी। 1अक्टूबर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा: डीसी डीसी राहुल कुमार चाबा ने आगे बताया कि 31 जुलाई 2026 को मतदाता सूची का ड्राफ्ट प्रकाशित किया जाएगा, जबकि 1 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। डिप्टी कमिश्नर ने जिला वासियों से अपील की कि वे इस महत्वपूर्ण लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें, ताकि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने से वंचित न रह जाए।
Source link

