बठिंडा के माता मैसर खाना मंदिर को उड़ाने की धमकी: आरोपियों की ईमेल के बाद फोर्स मौके पर पहुंची, चप्पे-चप्पे की ली तलाशी – Bathinda News

बठिंडा के माता मैसर खाना मंदिर को उड़ाने की धमकी:  आरोपियों की ईमेल के बाद फोर्स मौके पर पहुंची, चप्पे-चप्पे की ली तलाशी – Bathinda News




बठिंडा जिले के मैसर खाना गांव में स्थित सुप्रसिद्ध ऐतिहासिक माता मैसर खाना मंदिर को बम से उड़ाने की एक सनसनीखेज धमकी मिली है। यह धमकी एक ईमेल के जरिए भेजी गई है, जिसके बाद बठिंडा पुलिस ने इसे गंभीरता से लेते हुए तुरंत बड़े पैमाने पर जांच अभियान शुरू कर दिया है। धमकी के बाद मंदिर में सर्च ऑपरेशन, डीएसपी ने की शांति की अपील ईमेल की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और तुरंत पुलिस की विशेष टीमें मैसर खाना मंदिर परिसर पहुंचीं। सुरक्षा के लिहाज से पूरे मंदिर और आसपास के इलाके में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया मौके पर पहुंचे डीएसपी हरविंदर सिंह सरा ने बताया कि धमकी भरा ईमेल मिलने के तुरंत बाद पुलिस की अलग-अलग विंग्स ने मंदिर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और चप्पे-चप्पे को खंगाला। उन्होंने स्थानीय निवासियों और श्रद्धालुओं से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी नागरिक को घबराने या डरने की कोई जरूरत नहीं है। पुलिस सुरक्षा को लेकर पूरी तरह मुस्तैद है। यदि किसी भी व्यक्ति को अपने आसपास कोई संदिग्ध वस्तु, व्यक्ति या गतिविधि दिखाई देती है, तो बिना देर किए तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दें।” माहौल बिगाड़ने की कोशिश, पहले भी मिल चुकी हैं धमकियां पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कुछ शरारती तत्व समाज का सांप्रदायिक सौहार्द और शांतिपूर्ण माहौल खराब करने के मकसद से अक्सर इस तरह की कायराना हरकतें करते हैं। बठिंडा पुलिस ऐसे असामाजिक तत्वों से सख्ती से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है और जिले में कानून-व्यवस्था को किसी भी कीमत पर बिगड़ने नहीं दिया जाएगा। गौरतलब है कि बठिंडा में इस तरह का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी जिले के कुछ नामचीन स्कूलों और कोर्ट कॉम्प्लेक्स (अदालत परिसर) को इसी तरह के धमकी भरे ईमेल मिल चुके हैं। एसएसपी के आदेश पर सुरक्षा सख्त बठिंडा की एसएसपी ज्योति यादव बैंस के कड़े निर्देशों पर पुलिस वैसे भी जिले के सभी धार्मिक स्थलों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले संवेदनशील इलाकों में रोजाना तलाशी अभियान चला रही है। इस ताजा धमकी के बाद मंदिर और उसके आसपास सुरक्षा घेरा और मजबूत कर दिया गया है, साथ ही साइबर सेल की मदद से धमकी भरा ईमेल भेजने वाले के आईपी एड्रेस (IP Address) और लोकेशन को ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *