केन्द्रीय मंत्री बिट्टू ने हलवारा एयरपोर्ट पर उठाए सवाल: लिखा-बिल्डिंग निर्माण में लापरवाही बरती गई,पहली बौझार भी सहन नहीं कर पाई – Ludhiana News

केन्द्रीय मंत्री बिट्टू ने हलवारा एयरपोर्ट पर उठाए सवाल:  लिखा-बिल्डिंग निर्माण में लापरवाही बरती गई,पहली बौझार भी सहन नहीं कर पाई – Ludhiana News




पंजाब के लुधियाना में बने हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नया टर्मिनल भवन शनिवार को हुई पहली ही तेज बारिश और आंधी के बाद विवादों में घिर गया है। करोड़ों रुपये की लागत से तैयार किए गए इस टर्मिनल में बारिश का पानी घुसने और विभिन्न हिस्सों को नुकसान पहुंचने की तस्वीरें सामने आने के बाद निर्माण गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। केन्द्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने ये सवाल उठाए केन्द्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने एयरपोर्ट की बिल्डिंग के निर्माण में बरती गई लापरवाहियों पर सवाल उठाए है। बिट्टू ने कहा कि यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट बरसात की पहली बौझार को सहन नहीं करने में नाकाम रहा। जिस तरीके से हवाई अड्डे की इमारत फेल साबित हुई है उसने कर्मचारियों और यात्रियों दोनों की जान को गंभीर खतरे में डाल दिया है। लापरवाही के साथ किए गए निर्माण और इंसानी जिंदगियों को खतरे में डालने के लिए PWD के अधिकारियों और ठेकादारों या जो भी कथित तौर पर संजीव अरोड़ा के नजदीकी सहयोगी रहे है उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पहली ही मानसूनी बारिश में टर्मिनल भवन में पानी भरना और फॉल्स सीलिंग का गिरना निर्माण गुणवत्ता पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगाता है। बिट्टू ने मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार अधिकारियों व ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। तेज बारिश और आंधी के दौरान एयरपोर्ट टर्मिनल के कई हिस्सों में पानी भर गया। आगमन (डिपार्चर) और टिकट काउंटरों के पास फॉल्स सीलिंग के हिस्से गिर गए, जबकि छत के पैनलों और अन्य संरचनात्मक हिस्सों को भी नुकसान पहुंचा। टर्मिनल भवन के अंदर पानी जमा होने की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गईं, जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। 54 करोड़ की परियोजना पर उठे सवाल
हलवारा एयरपोर्ट परियोजना की कुल लागत करीब 54 करोड़ रुपये बताई जा रही है, जबकि टर्मिनल भवन के निर्माण पर लगभग 27 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। पहली ही बारिश में टर्मिनल की हालत सामने आने के बाद सरकारी निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। 2021 में शुरु हुआ था निर्माण कार्य
एयरपोर्ट टर्मिनल का निर्माण कार्य वर्ष 2021 में शुरू हुआ था। परियोजना को पूरा करने में कई बार देरी हुई और निर्माण एजेंसी में भी बदलाव किया गया। अंततः फरवरी 2026 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्चुअल माध्यम से एयरपोर्ट का उद्घाटन किया गया था। यह परियोजना लुधियाना और आसपास के औद्योगिक क्षेत्रों के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है। लुधियाना के डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। अतिरिक्त उपायुक्त (जगराओं) को घटना के कारणों की जांच सौंप दी गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *