फतेहगढ़ साहिब में कार-ट्रक टक्कर, कारोबारी की मौत: साथी गंभीर घायल, गाड़ी में सवार होकर अमलोह लौट रहे, युवक दो बच्चों का पिता – Khanna News

फतेहगढ़ साहिब में कार-ट्रक टक्कर, कारोबारी की मौत:  साथी गंभीर घायल, गाड़ी में सवार होकर अमलोह लौट रहे, युवक दो बच्चों का पिता – Khanna News




पंजाब में फतेहगढ़ साहिब के मंडी गोबिंदगढ़ में अमलोह रोड पर देशभक्त यूनिवर्सिटी के पास गुरुवार देर रात एक सड़क हादसा हुआ। इस दुर्घटना में अमलोह के एक युवा कारोबारी की मौत हो गई, जबकि उनका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा रात करीब 11 बजे हुआ, जब दोनों मंडी गोबिंदगढ़ से कार में सवार होकर अमलोह लौट रहे थे। उनकी तेज रफ्तार कार एक ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसका इंजन लगभग 20 फुट दूर जा गिरा। घायल साथी को हायर सेंटर रेफर किया गया मृतक की पहचान दिनेश अरोड़ा उर्फ काकू के रूप में हुई है, जो अमलोह में अरोड़ा मोबाइल कंपनी के संचालक थे। हादसे में आशु गोयल, जो स्टाइल गैलरी के मालिक हैं, गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत के चलते लुधियाना के डीएमसी अस्पताल रेफर कर दिया गया। बहन के आस्ट्रेलिया से आने पर होगा संस्कार मृतक के परिजनों ने बताया कि हादसे के बाद दिनेश अरोड़ा के गले से सोने की चेन, एक मोबाइल फोन और पर्स गायब मिले। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों और गायब हुए सामान के संबंध में जांच शुरू कर दी है। दिनेश अरोड़ा शहर के एक जाने-माने युवा कारोबारी थे। उनके परिवार में मां, पत्नी और सात व तीन वर्ष के दो बच्चे हैं। उनकी बहन ऑस्ट्रेलिया से लौट रही हैं, जिसके बाद 25 जुलाई को अमलोह में अंतिम संस्कार किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *