गुरुद्वारा दीवान अस्थान में 13 दिवसीय गुरमति कैंप 1 जून से – Jalandhar News

गुरुद्वारा दीवान अस्थान में 13 दिवसीय गुरमति कैंप 1 जून से – Jalandhar News




जालंधर| गुरुद्वारा दीवान अस्थान सेंट्रल टाउन में 1 से 13 जून तक बच्चों और युवाओं को गुरबानी, पंजाबी भाषा तथा सिख इतिहास से जोड़ने के लिए विशाल गुरमति कैंप लगाया जा रहा है। शाम 4 से 6 बजे तक चलने वाले इस कैंप में 5 से 20 वर्ष तक के बच्चे हिस्सा ले सकेंगे। कैंप में आयु वर्ग के अनुसार विशेष कक्षाएं लगेंगी, जिनमें गुरबानी उच्चारण, गुरुमुखी, इतिहास, कीर्तन-तबला वादन और दस्तार सजाने की कला सिखाई जाएगी। इसके अलावा सेवा भाव, अनुशासन और संगत-पंगत की परंपरा से भी अवगत करवाया जाएगा। जनरल सेक्रेटरी गुरमीत सिंह बिट्टू ने बताया कि पहले साप्ताहिक कक्षाएं लगती थीं, लेकिन इस बार पहली बार लगातार 13 दिवसीय कैंप का आयोजन हो रहा है। यहां जसकीरत सिंह जस्सी, बावा गाबा, हरमनजोत सिंह, गुरनीत सिंह, परमिंदर सिंह, अनमोल सिंह, भवजोत सिंह, जसदीप, भवराज सिंह, हरप्रीत सिंह, प्रभगुन सिंह, जसबीर सिंह, अजमेर सिंह, हरमन मक्कड़, गगन सिंह व अन्य लोग उपस्थित थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *