जगराओं में ट्रेन से कटकर अज्ञात व्यक्ति की मौत: कच्चा मलक के पास अचानक ट्रेन के सामने आया युवक, पहचान में जुटी पुलिस – Jagraon News

जगराओं में ट्रेन से कटकर अज्ञात व्यक्ति की मौत:  कच्चा मलक के पास अचानक ट्रेन के सामने आया युवक, पहचान में जुटी पुलिस – Jagraon News




लुधियाना के कस्बा जगराओं में शुक्रवार देर रात एक व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। फिरोजपुर से लुधियाना जा रही ट्रेन की चपेट में आने के बाद रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पहचान न होने के कारण शव को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में 72 घंटे के लिए रखवाया गया है। रेलवे पुलिस के अधिकारी प्रकाश सिंह ने बताया कि उन्हें फिरोजपुर से लुधियाना जा रही ट्रेन से हादसे की सूचना मिली थी। ट्रेन जगराओं स्टेशन से रवाना होकर कच्चा मलक के पास पहुंची, तभी एक व्यक्ति अचानक ट्रेन के सामने आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक से कोई पहचान पत्र पुलिस को नहीं मिला सूचना मिलने पर रेलवे पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने मृतक की तलाशी ली, लेकिन उसके पास से कोई पहचान पत्र या अन्य दस्तावेज नहीं मिला, जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में 72 घंटे के लिए सुरक्षित रखवा दिया गया है, ताकि परिजन या कोई अन्य व्यक्ति उसकी पहचान कर सके। रेलवे पुलिस ने आस-पास के थाना क्षेत्रों और संबंधित एजेंसियों को भी इस संबंध में सूचित कर दिया है। अधिकारियों ने बताया कि यदि निर्धारित 72 घंटे के भीतर मृतक की पहचान नहीं हो पाती है, तो कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा। इस हादसे के कारण कुछ समय के लिए रेलवे ट्रैक पर यातायात प्रभावित हुआ और यात्रियों से भरी ट्रेन भी मौके पर काफी देर तक खड़ी रही। रेलवे पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *