जगराओं में महिला ट्यूटर से पर्स स्नैचिंग: 4 हजार नकदी और दस्तावेज लेकर फरार हुए बाइक सवार, CCTV खंगाल रही पुलिस – Jagraon News

जगराओं में महिला ट्यूटर से पर्स स्नैचिंग:  4 हजार नकदी और दस्तावेज लेकर फरार हुए बाइक सवार, CCTV खंगाल रही पुलिस – Jagraon News




जगराओं में मंगलवार शाम रायकोट रोड पर एक महिला ट्यूटर से पर्स छीनने की घटना सामने आई है। दो बाइक सवार नकाबपोश युवक वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। शहर में स्नैचिंग की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। गांव अखाड़ा निवासी सिमरन कौर, जो एक आईएलटीएस अकादमी में ट्यूटर हैं, शाम करीब साढ़े चार बजे अपने घर लौट रही थीं। कमल चौक से रायकोट रोड की ओर पैदल जाते समय राजू फास्ट फूड के पास यह वारदात हुई। पीड़िता सिमरन कौर के अनुसार, पर्स में लगभग 4 हजार रुपये नकद, आधार कार्ड, पैन कार्ड और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज थे। वारदात के दौरान पर्स की तनी टूट गई, जिससे वह किसी बड़े हादसे का शिकार होने से बच गईं। पुलिस मामले की जांच में जुटी सूचना मिलते ही थाना सिटी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज अपने कब्जे में ले ली है, जिसमें आरोपी वारदात करते हुए दिखाई दे रहे हैं। थाना सिटी के एसएचओ परमिंदर सिंह ने बताया कि आरोपियों की पहचान करने के प्रयास जारी हैं और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *