15 अगस्त से पहले पठानकोट में सुरक्षा अलर्ट: सुबह 6 से रात 9 बजे तक वाहनों की सघन चेकिंग जारी – Pathankot News




स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर पठानकोट जिले में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत कर दिया गया है। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पठानकोट पुलिस ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष नाकाबंदी कर वाहनों की सघन जांच शुरू कर दी है। सब-इंस्पेक्टर विशाल सिंह ने बताया कि यह अभियान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के निर्देशों पर चलाया जा रहा है। इसके तहत पुलिस टीमें प्रतिदिन सुबह 6 बजे से रात 9 बजे तक अलग-अलग स्थानों पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच कर रही हैं। अभियान के दौरान दोपहिया और चार पहिया वाहनों को रोककर उनके दस्तावेजों की जांच की जा रही है तथा संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है। पुलिस ने आम नागरिकों से सहयोग की अपील की पुलिस का उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखना और असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर अंकुश लगाना है। सब-इंस्पेक्टर विशाल सिंह ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति कानून-व्यवस्था भंग करने या किसी अवैध गतिविधि में शामिल पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आम नागरिकों से भी सहयोग की अपील की है। लोगों से कहा गया है कि वे सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों पर फैलने वाली अफवाहों पर विश्वास न करें और किसी भी जानकारी को साझा करने से पहले उसकी सत्यता अवश्य जांच लें। साथ ही किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने का आग्रह किया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *