फिजिकल टेस्ट पास कर जालंधर की सेलिका इटली पुलिस में भर्ती, भाई से ली थी सख्त ट्रेनिंग – Jalandhar News

फिजिकल टेस्ट पास कर जालंधर की सेलिका इटली पुलिस में भर्ती, भाई से ली थी सख्त ट्रेनिंग – Jalandhar News



भास्कर न्यूज | जालंधर गांव चमियारा की होनहार बेटी सेलिका सिंह ने इटली पुलिस में भर्ती होकर विदेशों में पंजाब का मान बढ़ाया है। महज 19 वर्ष की सेलिका ने अपनी कड़ी मेहनत और पारिवारिक सहयोग से इटली की सेंट्रल पुलिस फोर्स में जगह बनाई है। वर्तमान में इटली के नैरनी शहर में रह रहा यह परिवार विदेश में भी अपनी जड़ों और पंजाबी संस्कृति से गहराई से जुड़ा हुआ है। शुरुआत में मेडिकल क्षेत्र में हाथ आजमाने के बाद सेलिका ने पुलिस सेवा को अपना लक्ष्य चुना। उनके पिता इंदरजीत सिंह 1993 से इटली में ज्वेलरी डिजाइनिंग और माता ऊषा रानी जनरल स्टोर चलाती हैं। बेटी अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित कर सके, इसके लिए माता-पिता ने खुद ओवरटाइम काम किया। विदेश में रहने के बावजूद यह परिवार हर दो साल बाद पंजाब आता है। सेलिका को पुलिस में जाने की प्रेरणा पंजाब पुलिस में एथलीट अपने चचेरे भाई संदीप को देखकर मिली। उनकी इस बड़ी कामयाबी से आज पूरे इलाके में जश्न का माहौल है। 5 भाषाओं का ज्ञान लिया, कड़ी ट्रेनिंग भी की इटली पुलिस में भर्ती होने के लिए सेलिका ने करीब 5 साल विभिन्न भाषाएं सीखने में लगाए। वह स्पेनिश, इटालियन, अंग्रेजी, पंजाबी और फ्रेंच की जानकार हैं। भर्ती की शारीरिक तैयारी के लिए वे पैतृक गांव चमियारा में रहीं और भाई संदीप से ट्रेनिंग ली। वे रोज सुबह 5 बजे उठकर दौड़, जंपिंग और जिम प्रैक्टिस करती थीं तथा सख्त डाइट का पालन करती थीं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *