पठानकोट में आप का भाजपा के खिलाफ रोष प्रदर्शन: भाजपा नेता की पंजाब के खिलाफ टिप्पणी के विरोध में का फूटा गुस्सा,बोले-पंजाबियों को कहा ब्लडी फूल, 2027 में मिलेगा करारा जवाब – Pathankot News

पठानकोट में आप का भाजपा के खिलाफ रोष प्रदर्शन:  भाजपा नेता की पंजाब के खिलाफ टिप्पणी के विरोध में का फूटा गुस्सा,बोले-पंजाबियों को कहा ब्लडी फूल, 2027 में मिलेगा करारा जवाब – Pathankot News




पठानकोट के वाल्मीकि चौक में शनिवार को आम आदमी पार्टी के जिला प्रधान अमनदीप सिंह संधू की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन के दौरान आप नेताओं का गुस्सा चंडीगढ़ भाजपा के प्रधान जतिंदर कुमार मल्होत्रा के खिलाफ फूटा। इस दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने वाल्मीकि चौक में जोरदार नारेबाजी की।
जिसमें पठानकोट के हलका इंचार्ज विभूति शर्मा, सुजानपुर हलका इंचार्ज ठाकुर अमित सिंह मंटू और राजपूत कल्याण बोर्ड पंजाब के चेयरमैन स्वर्ण सलारिया भी पहुंचे। ‘आप’ कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी पंजाब में धर्म की राजनीति के सहारे नफरत फैलाने और माहौल खराब करने की कोशिश कर रही है, जिसे पंजाब के लोग कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे।
पंजाबियों को कहा ब्लडी फूल, 2027 में मिलेगा करारा जवाब
विभूति शर्मा ने कहा कि पिछले दिनों चंडीगढ़ में भाजपा के एक बड़े नेता ने पंजाबियों के खिलाफ बेहद अभद्र टिप्पणी करते हुए उन्हें ‘ब्लडी फूल’ कहा था। इसी बयान से नाराज ‘आप’ कार्यकर्ता आज भाजपा को मुंहतोड़ जवाब देने और अपनी आवाज बुलंद करने के लिए सड़कों पर उतरे हैं। नेताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि पंजाबियों को ‘ब्लडी फूल’ कहने वाली भाजपा को साल 2027 के विधानसभा चुनावों में यहां की जनता करारा जवाब देगी और उन्हें पंजाब से पूरी तरह बाहर कर देगी।
84 के दौर में भी नहीं टूटा था पंजाब का भाईचारा
प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि भाजपा पंजाब को अन्य राज्य समझने की भूल न करे। पंजाब के लोग बहुत बहादुर हैं। उन्होंने याद दिलाया कि 1984 के दंगों जैसे काले दौर में भी पंजाब का आपसी भाईचारा और माहौल खराब नहीं हुआ था, क्योंकि सभी पंजाबियों ने एकजुट होकर उस स्थिति का सामना किया था। भाजपा जो नफरत और धर्म की राजनीति दूसरे राज्यों में करती आ रही है, उसका प्रयोग पंजाब में सफल नहीं होने दिया जाएगा।
आगामी चुनावों में भाजपा को मिलेगी ‘जीरो’ सीट
‘आप’ नेताओं ने तीखा हमला बोलते हुए कहा कि पंजाब की पूरी जनता आज भाजपा के खिलाफ खड़ी है। इतिहास गवाह है कि पंजाब में चुनावों के दौरान भाजपा को एक या दो सीटों के अलावा कभी कुछ हासिल नहीं हुआ है और आने वाले समय में भी यहां की जनता इन्हें ‘जीरो’ पर ही समेटेगी, यह भाजपा आज ही लिखकर रख ले।
नेताओं ने एकजुटता दिखाते हुए साफ लफ्जों में कहा कि भाजपा चाहे जितना जोर लगा ले, पंजाब की जनता इस पंजाब विरोधी पार्टी को कभी गले नहीं लगाएगी। पंजाब के लोग अपने अपमान को भूले नहीं हैं और आने वाले चुनावों में वे वोट की चोट से भाजपा को ऐसा मुंहतोड़ जवाब देंगे कि उन्हें अपनी राजनीतिक जमीन याद आ जाएगी।
जनता को बताएंगे कि बीजेपी पूरी तरह पंजाब विरोधी पार्टी
प्रदर्शन के दौरान ‘आप’ नेताओं ने मीडिया के माध्यम से जनता तक यह संदेश पहुंचाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अपने हर कदम और फैसलों से बार-बार यह साबित कर रही है कि वह एक ‘एंटी-पंजाब’ (पंजाब विरोधी) पार्टी है। नेताओं ने कहा कि भाजपा यह सोच रही है कि आने वाले चुनावों में वह जोड़-तोड़ करके एक या दो सीटें जीत लेगी, लेकिन वे साफ कर देना चाहते हैं कि पंजाब के भीतर भाजपा का कोई भविष्य नहीं है। पंजाब की जागरूक जनता भाजपा को कभी भी स्वीकार नहीं करेगी।
2022 से अब तक हर महीने साबित हुआ भाजपा का जनविरोधी चेहरा
जिला प्रधान अमनदीप सिंह संधू ने तीखा हमला बोलते हुए कहा कि साल 2022 से लेकर अब तक, हर महीने भाजपा ने ऐसी नीतियां और कदम उठाए हैं जो सीधे तौर पर पंजाब के हितों के खिलाफ हैं। पिछले दिनों भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने पंजाबियों को ‘इमोशनल ब्लडी फूल’ (भावुक मूर्ख) कहकर पुकारा था, जो कि बेहद निंदनीय है। पंजाबियों के प्रति ऐसी घटिया और छोटी सोच रखने वाली पार्टी का पंजाब में कभी स्वागत नहीं हो सकता।
पंजाब को नीचा दिखाने के सारे हथकंडे हुए नाकाम
सुजानपुर हलका इंचार्ज ठाकुर अमित सिंह मंटू ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि वह पंजाब की चुनी हुई सरकार को नीचा दिखाने और परेशान करने के लिए बार-बार घिनौने जतन कर रही है। कभी पंजाब के हक के फंड और ग्रांट रोक दिए जाते हैं, तो कभी केंद्रीय एजेंसियों का डर दिखाया जाता है। लेकिन भाजपा चाहे जितने भी हथकंडे अपना ले, पाबंदियां लगा दे या पंजाब की ग्रांट काट दे, वह अपने इन मंसूबों में हमेशा नाकामयाब रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *