नूरमहल के पार्षद दीपू कांग्रेस छोड़ AAP में शामिल: नगर परिषद की प्रधानगी को लेकर हलचल तेज; MLA इंदरजीत कौर ने पार्टी में किया शामिल – Nakodar News
नूरमहल नगर परिषद के वार्ड नंबर 4 के पार्षद दीपक कुमार दीपू ने कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी (AAP) का दामन थाम लिया है। उन्होंने यह कदम इलाके की विधायक इंदरजीत कौर मान की मौजूदगी में उठाया। दीपू ने ‘आप’ का झाड़ू पकड़कर पार्टी में शामिल होने की घोषणा की। इस घटनाक्रम से नूरमहल नगर परिषद की अध्यक्षता को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। अध्यक्ष पद की दौड़ में विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा समर्थन जुटाने के प्रयास चल रहे हैं, जिससे स्थानीय राजनीतिक माहौल में उथल-पुथल देखी जा रही है। जनहितैषी नीतियों से प्रभावित होकर लोग आप से जुड़ रहे इस अवसर पर विधायक इंदरजीत कौर मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी की जनहितैषी नीतियों से प्रभावित होकर विभिन्न वर्गों के लोग पार्टी में जुड़ रहे हैं। उन्होंने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए पार्टी को और मजबूत करने का आह्वान किया।
Source link

