संगरूर में अकाली दल वारिस पंजाब का प्रदर्शन: CM मान का पुतला फूंका: इस्तीफे और केस दर्ज करने की मांग की – Sangrur News

संगरूर में अकाली दल वारिस पंजाब का प्रदर्शन:  CM मान का पुतला फूंका: इस्तीफे और केस दर्ज करने की मांग की – Sangrur News




संगरूर में अकाली दल वारिस पंजाब ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के खिलाफ प्रदर्शन किया। पार्टी ने उनके इस्तीफे और कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए पुतला फूंका। पार्टी नेताओं ने बताया कि एक विवादित वीडियो सामने आने के बाद मुख्यमंत्री मान इसे फर्जी, एडिटेड और राजनीतिक साजिश का हिस्सा बताते रहे थे। हालांकि, श्री अकाल तख्त साहिब के निर्देश पर हुई फोरेंसिक जांच रिपोर्ट में वीडियो में किसी भी तरह की एडिटिंग, छेड़छाड़ या डीपफेक के जरिए बदलाव का कोई सबूत नहीं मिला है। अकाली दल वारिस पंजाब ने कहा कि सिख धर्म में गुरु साहिबों, भक्तों और शहीदों का सम्मान सर्वोपरि है। सीएम के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग इसलिए धार्मिक भावनाओं से जुड़े किसी भी मामले में कोई भी व्यक्ति, चाहे वह कितने भी ऊंचे पद पर हो, कानून और जांच से ऊपर नहीं हो सकता। पार्टी ने मांग की कि फोरेंसिक रिपोर्ट और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के खिलाफ तुरंत कानूनी प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया जाए। उन्होंने पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के मौजूदा जज की निगरानी में मामले की स्वतंत्र, निष्पक्ष और समयबद्ध जांच की भी मांग की। साथ ही, जांच की निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री को नैतिक आधार पर अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *