लुधियाना में 16 साल के लड़के से कुकर्म: झाड़ा लगवाने पहुंचा, मालिश के बहाने कमरे में ले गया मौलवी; बीमार लड़का विरोध भी नहीं कर पाया – Ludhiana News
लुधियाना में एक मौलवी पर 16 वर्षीय लड़के के साथ जबरन अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने के आरोप लगे हैं। इसके बाद पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर आरोपी मौलवी को मस्जिद से ही गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित के परिजन का कहना है कि लड़के के शरीर में दर्द था। उससे निजात दिलाने के लिए उसे मौलवी के पास लेकर गए थे। मौलवी मालिश करने के बहाने पीड़ित लड़के को मस्जिद में कमरे में ले गया और यह हरकत की। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया है। पीड़ित के भाई ने शिकायत में ये बातें बताईं… पुलिस ने मौलवी को गिरफ्तार किया जांच अधिकारी सतनाम सिंह का कहना है कि बुधवार को शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मस्जिद में दबिश दी और मौलवी को गिरफ्तार कर लिया। उसे थाने लाया गया। इसके बाद कोर्ट में पेश कर उसे रिमांड पर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। मौलवी का को पिछला आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। ॰॰॰॰॰॰॰ यह खबर भी पढ़ें… लुधियाना में बच्चे से कुकर्म, तालाब में डुबोकर हत्या, सीरियल रेपिस्ट गिरफ्तार लुधियाना की खन्ना पुलिस ने 14 वर्षीय दिव्यांग बच्चे से कुकर्म और हत्या के मामले को सुलझाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उस पर आरोप है कि उसने पहले बच्चे के साथ कुकर्म किया। इसके बाद तालाब में डुबोकर उसकी हत्या कर दी। पढ़ें पूरी खबर…
Source link

