लुधियाना में बेटे ने जलाया पिता का घर: रिटायर्ड फौजी गया था कोर्ट,पीछे से बेटे ने घर को किया आग के हवाले; 15 लाख का सामान और धार्मिक ग्रंथ जलकर खाक – Ludhiana News

लुधियाना में बेटे ने जलाया पिता का घर:  रिटायर्ड फौजी गया था कोर्ट,पीछे से बेटे ने घर को किया आग के हवाले; 15 लाख का सामान और धार्मिक ग्रंथ जलकर खाक – Ludhiana News




लुधियाना में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है। जिस बेटे को पिता ने उंगली पकड़कर चलना सिखाया, उसी बेटे ने अपने ही पूर्व फौजी पिता के आशियाने को श्मशान बना दिया। यह घटना थाना मेहरबान के अंतर्गत आते गांव सीड़ा में हुई है। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, जब 61 वर्षीय बुजुर्ग पिता अपने किसी निजी काम से कोर्ट गए हुए थे, तब पीछे से उनके सगे बेटे ने ही घर का ताला तोड़कर पूरे घर को आग लगा दी। 15 लाख का नुकसान, मंदिर में रखे धार्मिक ग्रंथ भी नहीं बचे पीड़ित पूर्व फौजी बुध राम ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि 10 जून 2026 को वह अपने घर को ताला लगाकर कचहरी (कोर्ट) कॉम्प्लेक्स गए थे। इसी दौरान उनके बेटे लोकेश कुमार ने घर के मेन गेट का ताला तोड़ा और अंदर घुसकर भयानक आग लगा दी। आग इतनी भयंकर थी कि घर में रखा बेड, LED, CCTV कैमरे, कीमती कपड़े, पंखे और छत पर लगी PVC पूरी तरह जलकर राख हो गई। इस आगजनी में बुजुर्ग पूर्व फौजी की जीवन भर की कमाई का करीब 10 से 15 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। सबसे ज्यादा आहत करने वाली बात यह रही कि घर के मंदिर में रखी पूजा-पाठ की सामग्री और पवित्र धार्मिक ग्रंथ भी इस आग की भेंट चढ़ गए। पुलिस ने किया मामला दर्ज, जांच शुरू घटना की शिकायत मिलने के बाद थाना मेहरबान की पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया है। आरोपी बेटे लोकेश कुमार के खिलाफ बीएनएस (BNS) की धारा 125, 326(G), 324(4) और 351(3) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच सब-इंस्पेक्टर राधे श्याम को सौंपी गई है, जो अब आगे की कानूनी कार्रवाई कर रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *