संगरूर में घायल पुलिसकर्मी की भाजपा नेता ने बचाई जान: सड़क पर लहुलुहान तड़पता देख रणदीप सिंह ने अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल – Sangrur News

संगरूर में घायल पुलिसकर्मी की भाजपा नेता ने बचाई जान:  सड़क पर लहुलुहान तड़पता देख रणदीप सिंह ने अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल – Sangrur News




पंजाब के संगरूर में इंसानियत की मिशाल पेश करने वाला एक मामला सामने आया है। यहां एक भीषण सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए पुलिसकर्मी की जान बचाने के लिए भाजपा के धूरी हलके के इंचार्ज रणदीप सिंह देओल देवदूत बनकर सामने आए। उन्होंने घायल पुलिसकर्मी को तड़पता देख बिना समय गंवाए अपनी निजी गाड़ी से पटियाला के राजिंदरा अस्पताल पहुंचाया। मिली जानकारी के मुताबिक, संगरूर के पास एक सड़क दुर्घटना में पंजाब पुलिस का एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया था। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पुलिसकर्मी लहूलुहान हो गया और सड़क पर ही तड़पने लगा। उसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई थी और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल था। भाजपा नेता ने तुरंत मदद कर पहुंचाया अस्पताल इसी दौरान भाजपा के धूरी हलका इंचार्ज रणदीप सिंह देओल वहां से गुजर रहे थे। सड़क पर घायल पुलिसकर्मी और उसकी गंभीर हालत को देखकर उन्होंने तुरंत अपनी गाड़ी रुकवाई। पुलिसकर्मी को तड़पता देख उन्होंने एम्बुलेंस का इंतजार करने में समय बर्बाद नहीं किया और तुरंत घायल जवान को उठाकर अपनी निजी गाड़ी में बिठाया। अस्पताल में कराया भर्ती रणदीप सिंह देओल घायल पुलिसकर्मी को लेकर तुरंत पटियाला के प्रसिद्ध राजिंदरा अस्पताल पहुंचे और डॉक्टरों को सूचित कर उसे तुरंत इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया। समय पर अस्पताल पहुंचने के कारण पुलिसकर्मी को तुरंत इलाज मिल सका। हादसों में घायल की तुरंत करें मदद सड़क हादसों में अक्सर लोग कानूनी कार्रवाई या झंझटों के डर से दूरी बना लेते हैं, लेकिन रणदीप सिंह देओल द्वारा दिखाई गई इस तत्परता और इंसानियत की इलाके में जमकर तारीफ हो रही है। लोगों का कहना है कि अगर हर नागरिक इसी तरह आगे आकर मदद करे, तो सड़क हादसों में कई कीमती जानें बचाई जा सकती हैं



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *