तरनतारन में नशे और हथियारों पर पुलिस का प्रहार: 7 केस दर्ज, 6 लोग गिरफ्तार; हेरोइन, पिस्तौलें और 450 लीटर लाहन बरामद – tarn-taran News
तरनतारन पुलिस ने नशा तस्करों और अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। अभियान के दौरान पुलिस ने 7 मामले दर्ज कर 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 40 ग्राम हेरोइन, 4 अवैध पिस्तौल, 10 मैगज़ीन, 450 लीटर लाहन, 2200 रुपए ड्रग मनी और एक एक्टिवा बरामद की है। यह कार्रवाई स्पेशल डी तरनतारन श्री रिपुतपन सिंह, पीपीएस के नेतृत्व में गठित विभिन्न पुलिस टीमों ने की। थाना वैरोवाल पुलिस ने आरोपी प्रिसपाल सिंह उर्फ वंश निवासी बाकिपुर को गिरफ्तार कर उसके पास से 20 ग्राम हेरोइन, एक .32 बोर पिस्तौल, मैगज़ीन, दो जिंदा कारतूस और बिना नंबर की एक्टिवा बरामद की। वहीं थाना सिटी तरनतारन पुलिस ने तुषारप्रीत सिंह निवासी कुडीवालाह कांग को 4 ग्राम हेरोइन और 700 रुपए ड्रग मनी सहित गिरफ्तार किया। थाना सराय अमानत खां में हेरोइन बरामद थाना सराय अमानत खां पुलिस ने जुगराज सिंह उर्फ गजू निवासी हवेलिया को 6 ग्राम हेरोइन के साथ काबू किया। दूसरी ओर सीआईए स्टाफ और थाना खालड़ा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गांव माड़ी मेघा के पास नाकाबंदी कर उकार सिंह उर्फ वंस को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 3 अवैध पिस्तौल और कई मैगज़ीन बरामद हुईं। पुलिस के अनुसार आरोपी के पाकिस्तानी तस्करों से संबंध होने और सीमा पार से हथियार मंगवाकर पंजाब के विभिन्न जिलों में सप्लाई करने की जांच की जा रही है। इसके अलावा हरजिंदर सिंह उर्फ जिंदा और राजन सिंह उर्फ भूत को 10 ग्राम हेरोइन तथा 1500 रुपए ड्रग मनी सहित गिरफ्तार किया गया। वहीं थाना सरहाली क्षेत्र में 450 लीटर लाहन भी बरामद की गई है। पुलिस ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश जारी है और पूरे नेटवर्क की गहन जांच की जा रही है।
Source link

