फाजिल्का में जमीन विवाद में देवर-भाभी को ट्रैक्टर से कुचला: दो घायल, धान की फसल को रौंद रहे थे, रोकने पर आरोपियों ने किया हमला – Fazilka News
फाजिल्का जिले में जमीन विवाद में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जिले के सरहदी गांव तेजा रुहेला में जमीन के टुकड़े को लेकर दो पक्षों के बीच हुआ विवाद खूनी जंग में बदल गया। इसमें देवर भाभी की मौत हो गई। जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। घायसोसं को अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों में लंबे समय से जमीन का विवाद चल रहा है। आरोप है कि दूसरे पक्ष ने खेत में लगी धान की फसल पर ट्रैक्टर चलाकर उसे बर्बाद कर दिया और जब इसका विरोध किया गया, तो देवर-भाभी पर ही बेदर्दी से ट्रैक्टर चढ़ा दिया गया। इस दर्दनाक हादसे में दोनों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। फसल बचाने पहुंचे थे देवर-भाभी, मिली खौफनाक मौत मृतक राज सिंह के बेटे गुरप्रीत सिंह और भाई चिमन सिंह ने बताया कि गांव में उनकी करीब डेढ़ एकड़ जमीन है, जिसके पास पड़ोसी हरभजन सिंह की जमीन लगती है। दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से जमीन की सीमा (निशानदेही) को लेकर विवाद चल रहा था। आरोप है कि मंगलवार को दूसरे पक्ष के लोगों ने जबरन उनकी जमीन में दाखिल होकर ट्रैक्टर चलाना शुरू कर दिया और खेत में लगी धान की फसल को रौंद डाला। जब राज सिंह और उनकी भाभी माया बाई ने इस धक्केशाही का विरोध किया, तो आरोपियों ने उन पर ही ट्रैक्टर चढ़ा दिया। माया बाई की मौके पर ही तड़पकर मौत हो गई। राज सिंह को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। दो लोग घायल, अस्पताल में भर्ती घटना के दौरान हुई झड़प में मृतक राज सिंह की रिश्तेदार स्वर्णों बाई की बाजू टूट गई, जिनका इलाज फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में चल रहा है। वहीं, इस संघर्ष में दूसरे पक्ष का मुखिया हरभजन सिंह भी घायल हुआ है, जो अस्पताल में भर्ती है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है। पुलिस जांच में जुटी, परिजनों ने की इंसाफ की मांग पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और न्याय की गुहार लगाई है। डीएसपी बी एस रंधावा का कहना है कि गांव तेजा रुहेला में जमीनी विवाद को लेकर दो गुटों में झगड़ा हुआ है, जिसमें माया बाई और राज सिंह की मौत हुई है। दो घायलों का इलाज जारी है। पुलिस पूरी मुस्तैदी से मामले की जांच कर रही है और मृतकों के परिजनों के बयानों के आधार पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”
Source link

