ईश्वर नगर में ठेकेदार ने तोड़ीं पाइपें गलियों में बिखरा सीमेंट और बजरी – Amritsar News
नगर निगम अमृतसर के ठेकेदारों द्वारा विकास कार्यों के नाम पर की जा रही लापरवाही का मामला सामने आया है। तरनतारन रोड स्थित ईश्वर नगर की गली नंबर 8 में ड्रेनेज चेंबरों को ऊंचा उठाने का काम बेहद घटिया तरीके से करके पिछले तीन दिनों से अधूरा छोड़ दिया गया है, जिससे स्थानीय निवासियों में भारी रोष है। निर्माण कार्य के दौरान लापरवाही बरतते हुए मजदूरों ने दो घरों की पानी की मुख्य सप्लाई पाइपें तोड़ दीं। इन टूटी पाइपों को सही तरीके से ठीक करने के बजाय मजदूरों ने केवल सुलोशन लगाकर उनके ऊपर मिट्टी डाल दी। पानी की पाइपों पर कंक्रीट की सुरक्षा परत न बिछाए जाने के कारण पीने के पानी में सीवरेज का गंदा पानी मिल रहा है। इसके अलावा, ठेकेदार की लापरवाही के कारण निर्माण के लिए आया बिना इस्तेमाल का सीमेंट और बजरी तीन दिनों से गली के बीचों-बीच बिखरा पड़ा है।
Source link

