नशे व भ्रष्टाचार के खिलाफ लिया संकल्प – Jalandhar News
भास्कर न्यूज | जालंधर पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच ने किशनपुरा में भारत माता के महान सपूत करतार सिंह सराभा का जन्मदिवस मनाया। कार्यकर्ताओं ने सराभा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर संकल्प लिया कि वे राष्ट्रहित में काम करेंगे और सामाजिक बुराइयों के खिलाफ संघर्ष करेंगे। मंच के पंजाब प्रधान किशन लाल शर्मा ने कहा कि करतार सिंह सराभा ने अपना जीवन भारत माता को समर्पित किया। उन्होंने बताया कि 24 मई 1896 को पंजाब के सराभा गांव में माता साहिब कौर और पिता मंगल सिंह के घर उनका जन्म हुआ था। शर्मा ने कहा कि गदर पार्टी के माध्यम से सराभा ने युवाओं को राष्ट्रप्रथम के लिए संगठित किया और उनका बलिदान देशभर में स्वतंत्रता आंदोलन की प्रेरणा बना। उन्होंने कहा कि पंजाब को नशा व भ्रष्टाचार की दलदल में धकेलने वाले नेताओं की दुकानदारी बंद करवाना ही सच्ची श्रद्धांजलि है। पार्षद रवि कुमार ने कहा कि मंच का लक्ष्य युवाओं में राष्ट्रभक्ति जगाना है। इस अवसर पर संदीप तोमर, ओंकार सिंह, गुरजीत सिंह, अजमेर सिंह बादल, आजाद सिंह, लखविंदर सिंह, रणजीत सिंह, कुलविंदर सिंह, राकेश शर्मा, बाबा वर्मा, नवीन कुमार, प्रभजोत कुमार, लखबीर सिंह और अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Source link

