पंजाब के जगराओं कौंसिल चुनाव में बवाल: स्कॉर्पियो सवारों का इन्फ्लुएंसर पर हमला, कैमरामैन को मारे चाकू; MLA माणूके से बहसबाजी – Jagraon News
लुधियाना के कस्बा जगराओं में नगर कौंसिल चुनाव के दौरान मंगलवार को तनावपूर्ण माहौल बन गया। वार्ड नंबर 1 के मतदान केंद्र पर एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पर कथित तौर पर हमला किया गया, जिसमें उसका कैमरामैन चाकू लगने से घायल हो गया। इस घटना के बाद काफी बवाल भी हुआ। यह घटना आम आदमी पार्टी की विधायक सरबजीत कौर मानूके और इन्फ्लुएंसर के बीच हुई तीखी नोकझोंक के कुछ देर बाद हुई। मतदान केन्द्र में विधायक की मौजूदगी पर जताई इन्फ्लुएंसर ने आपत्ति जानकारी के अनुसार, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल (लड़के) में वार्ड नंबर 1 के लिए मतदान चल रहा था। विधायक सरबजीत कौर मानूके अपना वोट डालने के बाद काफी समय तक मतदान केंद्र के अंदर मौजूद थीं। इसी दौरान सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सुखविंदर सिंह ने उनके मतदान केंद्र के अंदर रहने पर आपत्ति जताई। इस बात को लेकर विधायक और इन्फ्लुएंसर के बीच बहस शुरू हो गई, जो जल्द ही तीखी नोकझोंक में बदल गई। मौके पर मौजूद पुलिस ने तुरंत हस्तक्षेप कर स्थिति को शांत कराया। बाद में विधायक मानूके ने कहा कि जगराओं में किसी भी तरह की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। स्कॉर्पियो में आए युवकों ने मारे चाकू माहौल शांत होने के कुछ देर बाद, इन्फ्लुएंसर सुखविंदर सिंह अपने कैमरामैन गुरवीर सिंह विर्क के साथ वीडियो कवरेज कर रहे थे। आरोप है कि तभी एक स्कॉर्पियो गाड़ी में आए कुछ युवकों ने उन पर अचानक हमला कर दिया। हमले में इन्फ्लुएंसर की पगड़ी उतार दी गई, जबकि कैमरामैन गुरवीर सिंह विर्क को चाकू मारकर घायल कर दिया गया। घायल को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। धरने में शामिल होने पहुंचे पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु घटना की सूचना मिलते ही कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता मौके पर पहुंच गए और आम आदमी पार्टी की विधायक तथा पुलिस प्रशासन के खिलाफ धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु भी जगराओं पहुंचे। इस बीच, विधायक सरबजीत कौर मानूके भी दोबारा स्कूल परिसर में लौट आईं। पूर्व मंत्री भारतभूषण आशु ने कहा कि नगर कौंसिल पर कब्जा करने को लेकर आप विधायक ने पुलिस के दम पर चुनाव लड़ा है ताकि वोटरों को डरा धमका कर चुनाव जीता जा सके। उन्होंने कहा कि हमला आप पार्टी के उम्मीदवार द्वारा अपने साथियों को भेजकर करवाया गया कांग्रेस इस मामले को लेकर चुप बैठने वाली नहीं है। इसके लिए चाहे कांग्रेस को हाईकोर्ट तक क्यों न जाना पड़े। उन्होंने बताया कि हमले संबंधी पुलिस को सबूत दे दिए गए हैं। विधायक पर हमला करवाने का आरोप इधर, इन्फ्लुएंसर सुखविंदर सिंह ने आम आदमी पार्टी की विधायक और पुलिस पर कथित तौर पर हमला करवाने के गंभीर आरोप लगाए हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। वही कांग्रेसी वर्करो ने धरना लग कर रोड जाम कर दिया
Source link

