मानसा में आप विधायक और बीजेपी नेता आमने-सामने: कौंसिल चुनाव में पोलिंग बूथ पर तनावपूर्ण स्थिति; पुलिस ने मामला करवाया शांत – Mansa News

मानसा में आप विधायक और बीजेपी नेता आमने-सामने:  कौंसिल चुनाव में पोलिंग बूथ पर तनावपूर्ण स्थिति; पुलिस ने मामला करवाया शांत – Mansa News




मानसा में नगर कौंसिल चुनाव के दौरान वार्ड नंबर 19 के एक पोलिंग बूथ पर आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं के बीच तीखी बहस हो गई। इस घटना से मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बन गई, जिसके बाद पुलिस को हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को हटाना पड़ा और माहौल शांत कराया गया। यह घटना वार्ड नंबर 19 में उस समय हुई जब AAP विधायक डॉ. विजय सिंगला पोलिंग बूथ पर पहुंचे और वहीं भाजपा का जिला नेतृत्व भी मौजूद था। दोनों पक्षों के आमने-सामने आने से आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया, जिससे स्थिति बिगड़ गई। AAP विधायक कर रहे धक्केशाही: बब्बी भाजपा के जिला नेता मुनीश कुमार बब्बी दानेवालिया और जिला प्रधान गोमा राम ने आरोप लगाया कि AAP विधायक धक्केशाही कर रहे थे और पोलिंग बूथों पर बैठकर बाहरी लोगों को संरक्षण दे रहे थे, जिससे मतदान प्रक्रिया बाधित हो सकती थी। वहीं, विधायक डॉ. विजय सिंगला ने भाजपा नेताओं पर पलटवार करते हुए कहा कि वे माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे थे और बाहरी लोगों को बुलाकर शांतिपूर्ण मतदान में बाधा डालना चाहते थे। भाजपा नेताओं को बूथ से किया दूर स्थिति बिगड़ती देख भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने दोनों ही पक्षों को वहां से हटाया और विधायक सहित भाजपा नेताओं को बूथ के आसपास से दूर किया। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद ही स्थिति नियंत्रण में आई और भीड़ को भी मौके से हटाया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *