जालंधर के राजा गार्डन एरिया में रिवाल्वर लेकर घूमे युवक: घर की डोरवेल बजाई, किसी के बाहर न आने पर भागे; वारदात के शक में शिकायत – Jalandhar News

जालंधर के राजा गार्डन एरिया में रिवाल्वर लेकर घूमे युवक:  घर की डोरवेल बजाई, किसी के बाहर न आने पर भागे; वारदात के शक में शिकायत – Jalandhar News




जालंधर की राजा गार्डन कालोनी की गली में स्कूटी सवार 4 युवक रिवाल्वर लेकर घूमते दिखाई दिए। चारों युवकों ने रिवाल्वर निकाली और एक घर की डोरवेल बजाई। जब घर के बाहर कोई नहीं निकला तो युवक स्कूटी लेकर वहां से चले गए। घटना रात 12 बजे के बाद की है और सीसीटीवी में कैद हो गई।
लोगों ने आशंका जताई कि युवक किसी को टारगेट बनाने के लिए आए थे। सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंपकर मोहल्ले के लोगों ने चौकी में शिकायत दर्ज करवाई है।
वीडियो में कुछ संदिग्ध युवक गली में एक्टिवा पर आते हुए दिखाई दे रहे हैं। 2 स्कूटी पर 4 अज्ञात युवक सवार हैं। गली में आने के बाद वे कुछ समय के लिए वहीं रुक जाते हैं और आसपास का जायजा लेते नजर आते हैं। कुछ देर बाद एक युवक एक्टिवा से नीचे उतरता है। इसके बाद वह अपने पास से रिवॉल्वर निकालता है। राजा गार्जन एरिया की चौकी के पुलिस कर्मियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज से युवकों की पहचान की जा रही है। पहचान होने पर पूछताछ के बाद मामला दर्ज किया जाएगा। डोरवेल बजाने पर लोगों ने जताई सुरक्षा की चिंता
गली में पहुंचकर स्कूटी सवार युवक रिवॉल्वर निकालने के बाद युवक एक घर के बाहर पहुंचता है और उसकी डोरबेल बजाता है। बेल बजाने के तुरंत बाद वह वापस अपने साथियों के पास पहुंच जाता है। इसके बाद युवक एक्टिवा पर सवार होकर वहां से तेजी से फरार हो जाते हैं। वीडियो सामने आने के बाद मोहल्ला के लोगों ने सुरक्षा को लेकर चिंताई जताई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *