अबोहर में चोरों की बड़ी गैंग का भंडाफोड़: 7 युवक गिरफ्तार, 29 के खिलाफ मामला दर्ज; सीडफार्म में पुलिस ने की छापेमारी – Abohar News

अबोहर में चोरों की बड़ी गैंग का भंडाफोड़:  7 युवक गिरफ्तार, 29 के खिलाफ मामला दर्ज; सीडफार्म में पुलिस ने की छापेमारी – Abohar News




अबोहर में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले 29 युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इनमें से 7 युवकों को अबोहर के थाना नंबर एक की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बाकी नामजद युवकों की तलाश जारी है। गिरफ्तार किए गए युवकों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। पुलिस का मानना है कि इनसे शहर में हुई पिछली चोरियों और लूट की कई वारदातों का खुलासा हो सकेगा। यह कार्रवाई जिले के एसएसपी गगन अजीत सिंह के सुरक्षा निर्देशों के तहत की गई है। थाना नंबर एक के प्रभारी मनिंदर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इस मामले में कार्रवाई की। पुलिस टीम शक्रवार को सीडफार्म क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि कुछ युवकों ने एक गिरोह बना रखा है, जो शहर में लगातार चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा है। इन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज पुलिस ने पंच पीर टिब्बा गली नंबर 2 निवासी अश्वनी कुमार पुत्र जगदीश कुमार, जसमिंदर पाल सिंह पुत्र केहर सिंह, जगतार सिंह पुत्र बग्गू सिंह निवासी सीड फॉर्म कच्चा, कुलदीप सिंह पुत्र मिल्खा सिंह निवासी ढाणी करनैल, संदीप कुमार पुत्र सुरजीत सिंह निवासी अजीत नगर, रिंकू पुत्र रुमल सिंह निवासी सीड फॉर्म पक्का, सुरेश कुमार पुत्र अशोक कुमार वासी पंच पीर टिब्बा गली नबर 5, गुरचरण सिंह पुत्र सुख मंदिर सिंह निवासी सीडफार्म पक्का, बरकत सिंह पुत्र मलकीत सिंह निवासी बाबा जीवन सिंह नगर, मनप्रीत सिंह मन्ना पुत्र जसवंत सिंह निवासी डबवाला कला, करण भारती पुत्र बलराम भारती निवासी अजीत नगर, मनप्रीत सिंह पुत्र लखविंदर सिंह निवासी सराभा नगर, राजविंदर सिंह पुत्र भजन सिंह निवासी सीडफॉर्म कच्चा और बिट्टू पुत्र रतनलाल निवासी पांच पीर के खिलाफ बीएनएस की धारा 303 (2), 331 (4), 305 व 112 के तहत मामला दर्ज किया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *