चंडीगढ़ कुमार मेडिकल स्टोर पर फायरिंग: एक्टिवा सवार 3 बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, पहले आ चुकी रंगदारी की कॉल – Chandigarh News
चंडीगढ़ में शनिवार दोपहर पीजीआई के पास सेक्टर-11 स्थित एक मेडिकल स्टोर पर अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग कर दी। घटना दोपहर करीब ढाई बजे की बताई जा रही है। एक्टिवा पर सवार होकर आए तीन बदमाशों ने कुमार मेडिकल स्टोर को निशाना बनाते हुए कई राउंड फायर किए और मौके से फरार हो गए। जानकारी के मुताबिक हमलावर एक्टिवा पर सवार होकर आए थे और उनके पास ऑटोमेटिक हथियार थे। मेडिकल स्टोर के बाहर पहुंचते ही उन्होंने ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दीं। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी कुछ ही सेकंड में मौके से फरार हो गए। रंगदारी के एंगल से जांच प्रारंभिक जांच में इस घटना को रंगदारी से जोड़कर देखा जा रहा है। सूत्रों के अनुसार कुमार मेडिकल स्टोर के मालिकों को पहले भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से रंगदारी की धमकियां मिल चुकी हैं। इसी वजह से पुलिस इस एंगल को भी गंभीरता से जांच रही है।
Source link

