मानसा में भीषण सड़क हादसा, 2 युवकों की मौत: तेज रफ्तार ट्रॉले ने बाइक को मारी टक्कर; घटनास्थल पर ही तोड़ा दम – Mansa News
भीखी के पास बहादुर सिंह वाला ड्रेन पुल के निकट एक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गई। यह घटना ट्रॉले की टक्कर से हुई। मृतकों की पहचान हमीरगढ़ ढप्पई निवासी सुखवीर सिंह (18) पुत्र मक्खन सिंह और रणिंदर सिंह (18) पुत्र छिंदा सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दोनों युवक मोटरसाइकिल पर हमीरगढ़ ढप्पई गांव की ओर जा रहे थे। इसी दौरान एक ट्रॉले ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवकों ने गंभीर चोटों के कारण मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। ट्रॉला चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि हादसे के लिए जिम्मेदार ट्रॉला चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने सड़क सुरक्षा नियमों को प्रभावी ढंग से लागू करने की भी अपील की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।
Source link

