युवक की हत्या कर 4 जगह से काटी डेडबॉडी: रस्सी से बांधी, बॉथरूम के दरवाजे से खड़ी की: जालंधर से भागकर लुधियाना पहुंचा आरोपी – Jalandhar News

युवक की हत्या कर 4 जगह से काटी डेडबॉडी:  रस्सी से बांधी, बॉथरूम के दरवाजे से खड़ी की: जालंधर से भागकर लुधियाना पहुंचा आरोपी – Jalandhar News



जालंधर की शेर सिंह कॉलोनी के घर से मिले शव की पहचान हो गई है। बुरी तरह से गल चुकी डेडबॉडी बस्ती शेख के रहने वाले 32 वर्षीय तनिष अरोड़ा उर्फ नन्नी की निकली। परिवार का आरोप है कि तनिष को उसके साथी दीपक ने मारा था। दीपक पर पहले भी थाना मकसूदां में कत्ल का केस दर्ज है। उसने बुलंदपुर में 6 लोगों को छुरा मारा था, जिसमें से एक की मौत हो गई थी। परिवार का दावा है कि उन्होंने दीपक के साले, उसके बेटे और जीजा को राउंडअप करवा दिया है। हालांकि पुलिस ने किसी को हिरासत में लेने की बात नहीं कही। तनिष के भाई मनीष अरोड़ा ने बताया कि आरोपी ने तनिष के कत्ल के बाद डेडबॉडी को खुर्द-बुर्द करने की योजना बनाई थी। बॉडी को 4 जगह से काटा गया था। इसके बाद पहले तिरपाल, फिर बोरे और इसके बाद गाड़ी का मैट डालकर रस्सी से बांध दिया। घर के ग्राउंड फ्लोर पर किराए पर परिवार रहने के चलते आरोपी लाश को लेकर नहीं जा सका। इसके चलते उसने अपने किराए के पोर्शन में बने बाथरूम के दरवाजे के साथ अंदर से लाश को खड़ा कर दिया था ताकि दरवाजा खुल न सके। 8 पॉइंट में पढ़ें कत्ल की कहानी और कौन है आरोपी.. पुलिस बोली-आरोपी को जल्द कर लिया जाएगा अरेस्ट
लैदर कॉम्पलेक्स चौकी के प्रभारी सब इंस्पेक्टर अजमेर सिंह ने बताया कि आरोपी अभी पुलिस की हिरासत से बाहर है। उसे ढूंढने के लिए पुलिस काम कर रही है। परिवार ने दीपक पर कत्ल का शक जाहिर किया है। संभवतः वहीं कातिल है। क्योंकि कत्ल वाली जगह पर वही किराए पर रहता था और कत्ल वाले दिन से ही गायब है। उसे जल्द अरेस्ट कर लिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *