गुरुद्वारे उड़ाने की धमकी देने वाला युवक पकड़ा: निहंगों ने की पिटाई, फिर माफी मंगाई; सिख छात्र से विवाद के बाद VIDEO बना दी थी गालियां – Amritsar News

गुरुद्वारे उड़ाने की धमकी देने वाला युवक पकड़ा:  निहंगों ने की पिटाई, फिर माफी मंगाई; सिख छात्र से विवाद के बाद VIDEO बना दी थी गालियां – Amritsar News




गुरुद्वारों को बम से उड़ाने की धमकी और अभद्र भाषा बोलने वाले युवक को निहंगों ने पकड़ लिया। उसे निहंगों ने दिल्ली में पकड़ा। इसके बाद दिल्ली के नरेला स्थित गुरुद्वारे में ले जाकर उससे माफी मंगवाई। युवक ने कहा कि उसके मन में किसी भी धर्म के प्रति कोई नफरत नहीं है और उससे गलती हुई है। युवक का उसके साथ पढ़ने वाले सिख छात्र से विवाद था। करीब 6 दिन पहले इंस्टाग्राम पर युवक ने वीडियो डाला था। यह वीडियो निहंगों के पास पहुंचा। 2 दिन पहले दिल्ली के रहने वाले निहंग जसविंदर सिंह ने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर डाला और लिखा कि इसका एड्रेस बताने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। रविवार को निहंग युवक तक पहुंच गए। युवक बोला- किसी भी धर्म के प्रति कोई नफरत नहीं इस दौरान युवक ने मांफी मागी और कहा कि उसने जो कुछ भी कहा था, वह गलत था और इसके लिए वह खेद व्यक्त करता है। उसके मन या दिल में किसी भी धर्म के प्रति कोई नफरत नहीं है। उसने कहा कि वह इस समय गुरुद्वारे में खड़ा है और यदि उसके मुंह से जाने-अनजाने में कोई अपशब्द निकल गए हों, तो वह उसके लिए तहे दिल से माफी मांगता है। वह भविष्य में ऐसी गलती दोबारा नहीं करेगा। युवक ने ये बातें क्यों कही? पढ़िए पूरी कहानी ॰॰॰॰॰॰॰॰॰ यह खबर भी पढ़ें… AI वीडियो में गोल्डन टेंपल में बेअदबी: कंकाल को पगड़ी पहना जूतों समेत परिक्रमा-लंगर हॉल में दिखाया; 7 लाख लोग देख चुके
अमृतसर के गोल्डन टेंपल से जुड़ा बेअदबी का AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) वीडियो सामने आया है। इसमें एक कंकाल को पगड़ी पहनाकर गोल्डन टेंपल की परिक्रमा में दिखाया गया है। उसे जूते भी पहनाए गए हैं। यही नहीं, वह लंगर हॉल में भी जूते समेत ही लंगर खाता नजर आ रहा है। (पढ़ें पूरी खबर)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *