लुधियाना के BJP जिलाध्यक्ष मोदगिल की आज ताजपोशी: प्रदेश प्रधान केवल ढिल्लों आएंगे; विधानसभा चुनाव से पहले वर्करों में भरेंगे जोश – Ludhiana News
लुधियाना में भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सुनील मोदगिल का पदग्रहण एवं ताजपोशी समारोह आज है। फिरोजपुर रोड स्थित शहंशाह पैलेस में प्रोग्राम आयोजित किया जाएगा। समारोह में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों मुख्यअतिथि के रूप में शामिल होंगे और सुनील मोदगिल को जिला अध्यक्ष का दायित्व सौंपेंगे। वह विधानसभा चुनाव से पहले वर्करों में जोश भरेंगे। समारोह में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, जिला पदाधिकारियों, सभी मंडलों व सर्कलों के अध्यक्षों, विभिन्न मोर्चों के प्रदेश व जिला पदाधिकारियों, विभिन्न सेलों के संयोजकों और उनकी टीमों के अलावा बड़ी संख्या में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के शामिल होंगे। वर्करों में काफी उत्साह भी है। भाजपा नेताओं का कहना है कि सुनील मोदगिल के नेतृत्व में संगठन को नई मजबूती मिलेगी और पार्टी जनहित के मुद्दों को अधिक प्रभावी ढंग से जनता के बीच ले जाएगी। उनका कहना है कि पंजाब सरकार की जनविरोधी नीतियों को लेकर पार्टी घर-घर जाकर अभियान चलाएगी। सुबह मंदिर और गुरुद्वारा साहिब में होंगे नतमस्तक
भाजपा के प्रेस सचिव डॉ. सतीश कुमार ने बताया कि पदग्रहण समारोह से पहले सुनील मोदगिल सुबह मंदिर और गुरुद्वारा साहिब में माथा टेककर आशीर्वाद लेंगे। इसके बाद वह शाम 4 बजे शहंशाह पैलेस में आयोजित पदग्रहण समारोह में औपचारिक रूप से जिलाध्यक्ष का कार्यभार संभालेंगे।
Source link

