ट्राईसिटी में कल भी कैब नहीं मिलेगी: चंडीगढ़-मोहाली, पंचकूला के लिए हर 15-20 मिनट में सिटी बस, रूटों की डिटेल जानिए – Chandigarh News

ट्राईसिटी में कल भी कैब नहीं मिलेगी:  चंडीगढ़-मोहाली, पंचकूला के लिए हर 15-20 मिनट में सिटी बस, रूटों की डिटेल जानिए – Chandigarh News




चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला के लोगों को कल भी शाम 4 बजे तक कैब नहीं मिलेगी। यह दिक्कत 16 जून तक बरकरार रह सकती है। दरअसल, एप बेस्ड कैब ड्राइवर (ओला, उबर और इनड्राइव) किराया दरों में बढ़ोतरी की मांग को लेकर आज ( 9 जून) से हड़ताल पर चले गए हैं। वह सुबह 10 से शाम 4 बजे तक सवारियों को नहीं उठाएंगे। ऐसे में 50 हजार यात्रियों पर इसका असर पड़ेगा। लोगों को गर्मी में सरकारी बसों या ऑटो का सहारा लेना पड़ेगा। कैब ड्राइवरों ने कहा कि चंडीगढ़ प्रशासन ने 2025 में उनके लिए 25 रुपए प्रति किलोमीटर की दर तय की थी। इसके बाद पेट्रोल, डीजल और सीएनजी के दाम कई बार बढ़ चुके हैं, लेकिन किराए में कोई संशोधन नहीं किया गया। उनका कहना है कि सीएनजी के रेट करीब 9 रुपए तक बढ़ चुके हैं, जबकि डीजल और पेट्रोल के दामों में भी लगातार बढ़ोतरी हुई है। कैब ड्राइवरों की मांग है कि किराया बढ़ाकर 35 रुपए प्रति किलोमीटर किया जाए। कैब न चलने की सूरत में चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (CTU) की बसें मददगार साबित हो सकती हैं। ट्राइसिटी में करीब 65 से 70 लोकल और सब-अर्बन रूट्स पर बसें चलाती है। ये बसें चंडीगढ़ के लगभग सभी सेक्टरों के साथ-साथ PGI, GMCH-32, रेलवे स्टेशन, ISBT-17 और ISBT-43 को आपस में जोड़ती हैं। CTU बसों का पूरा रूट इन 2 इन्फॉग्राफिक्स के बाद देखिए… अब पढ़िए बसों के रूट… रूट नंबर 1: न्यू मलोया कॉलोनी से मनीमाजरा तक बस सेवा दादू माजरा गांव, CTU वर्कशॉप, सेक्टर 25/38, 24/25, PGI, सेक्टर-15 मार्केट, सेक्टर-16 मार्केट, 17/16, ISBT-17, सेक्टर-18 मार्केट, सेक्टर-19 मार्केट, सेक्टर-27 मार्केट, सेक्टर-28 मार्केट, CTU वर्कशॉप, रेलवे स्टेशन, रेलवे क्रॉसिंग, कला ग्राम और हाउसिंग बोर्ड होकर चलती है। सेवा सुबह 6:05 बजे से शाम 5:10 बजे तक हर 20 मिनट में उपलब्ध है। रूट 24 किमी लंबा है और बसें 8 हैं। रूट नंबर 2: मलोया न्यू कॉलोनी से मनसा देवी तक बस सेवा दादू माजरा गांव, CTU वर्कशॉप, सेक्टर 25/38, 24/25, यूनिवर्सिटी, PGI, OPD, PEC, सेक्टर-10 मार्केट, 9/10, 16/17, ISBT-17, 17/18, 9/8, सेक्टर-8 मार्केट, सेक्टर-7 मार्केट, SGGS-26 कॉलेज, ग्रेन मार्केट, रेलवे क्रॉसिंग, मनीमाजरा कॉम्प्लेक्स, मनीमाजरा टाउन और इंदिरा कॉलोनी होकर चलती है। सेवा सुबह 6:10 बजे से रात 8:30 बजे तक हर 30-35 मिनट में उपलब्ध है। रूट नंबर 2A: मनीमाजरा से मनीमाजरा तक बस सेवा इंदिरा कॉलोनी, मनीमाजरा टाउन, मनीमाजरा कॉम्प्लेक्स, रेलवे क्रॉसिंग, सेक्टर-28/26 ग्रेन मार्केट, 19/7, 18/8, 22/17, 16/10, 15/11, PGI, खुड्डा लाहौरा, एसपी बैरियर, धनास, DMC, CTU वर्कशॉप, सेक्टर-25/38, 25/24, 24/15, 23/16, ISBT-17, 18/21, 19/20, 27/30, 28/29, एलांते मॉल, कॉलोनी नंबर-4, CTU वर्कशॉप, रेलवे स्टेशन, रेलवे क्रॉसिंग और हाउसिंग बोर्ड चौक होकर चलती है। रूट नंबर 2C: मनीमाजरा से मनीमाजरा तक बस सेवा हाउसिंग बोर्ड चौक, कला ग्राम, रेलवे स्टेशन, CTU वर्कशॉप, कॉलोनी नंबर-4, एलांते मॉल, सेक्टर-29/28, 30/27, 20/19, 21/18, 22/17, 16/23, 15/24, 24/25, 38/25, CTU वर्कशॉप, DMC, धनास, एसपी बैरियर, खुड्डा लाहौरा, PGI, 11/15, 10/16, ISBT-17, 8/18, 7/19, 26/28 ग्रेन मार्केट, रेलवे क्रॉसिंग, मनीमाजरा कॉम्प्लेक्स, मनीमाजरा टाउन और इंदिरा कॉलोनी होकर चलती है। रूट नंबर 4A: ISBT-43 से ISBT-43 तक बस सेवा सेक्टर-43/44, 35/34, अरोमा, 22/17, 16/17, रोज गार्डन, 16/10 अस्पताल, OPD, PGI, खुड्डा लाहौरा, एसपी बैरियर, धनास, DMC, CTU डिपो-III, सेक्टर-38 वेस्ट, मलोया, फेज-6, ओल्ड बैरियर, फ्रैंको होटल, बड़हेरी चौक, 40/41, सेक्टर-41 मार्केट और सेक्टर-42 मार्केट होकर चलती है। रूट नंबर 4C: ISBT-43 से ISBT-43 तक बस सेवा सेक्टर-43/44, सेक्टर-42 मार्केट, सेक्टर-41 मार्केट, 41/40, बड़हेरी चौक, फ्रैंको होटल, ओल्ड बैरियर, फेज-6, मलोया, सेक्टर-38 वेस्ट, CTU डिपो-III, DMC, धनास, एसपी बैरियर, खुड्डा लाहौरा, PGI, OPD, 10/11, 10/16, 17/16, ISBT-17, अरोमा, 34/35 और 44/43 होकर चलती है। रूट नंबर 5A: राम दरबार से राम दरबार तक बस सेवा सेक्टर-47 मार्केट, 46/47, 32/31, 30/29, 27/28, 27/26, 19/7, 18/8, 17/9, 16/10, 15/11, PGI, यूनिवर्सिटी, 15/14, 24/25, 37/38, 38/40, 39/38 वेस्ट, मलोया, सेक्टर-39, 40, 41, 42 मार्केट, ISBT-43, सेक्टर-44, 45, 46 और 47 मार्केट होकर चलती है। रूट नंबर 5C: राम दरबार से राम दरबार तक बस सेवा सेक्टर-47 मार्केट, सेक्टर-46, 45, 44 मार्केट, ISBT-43, सेक्टर-42, 41, 40, 39 मार्केट, मलोया, 38W/39, 38/40, 38/37, 25/24, 14/15, यूनिवर्सिटी, PGI, 11/15, 10/16, 9/17, 8/18, 7/19, 26/27, 28/27, 29/30 और 31/32 होकर चलती है। रूट नंबर 6: न्यू मलोया कॉलोनी से रायपुर कलां तक बस सेवा मलोया, सेक्टर-38 वेस्ट, सेक्टर-38 मार्केट, सेक्टर-37 मार्केट, 36/37, 41/42, सेक्टर-42, ISBT-43, 43/44, 35/34, सेक्टर-34 मार्केट, सेक्टर-33 मार्केट, सेक्टर-32 मार्केट, सेक्टर-31 मार्केट, रामदरबार, ट्रिब्यून चौक, हैलो माजरा और विकास नगर होकर चलती है। रूट नंबर 7: न्यू मलोया कॉलोनी से रामदरबार तक बस सेवा मलोया, सेक्टर-38 वेस्ट लाइट प्वाइंट, 25/38, 25/24, सेक्टर-24 मार्केट, सेक्टर-23 मार्केट, 23/22, ISBT-17, अरोमा, सेक्टर-21 मार्केट, सेक्टर-20 मार्केट, सेक्टर-30 मार्केट, 29/30, GMCH-32, 31/32 मार्केट, SD कॉलेज, 46/47 और सेक्टर-47 मार्केट होकर इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 तक चलती है। रूट नंबर 9A: मनसा देवी से मनसा देवी तक बस सेवा मनीमाजरा, हाउसिंग बोर्ड चौक, रेलवे क्रॉसिंग, रेलवे स्टेशन, CTU वर्कशॉप, 28/26 ग्रेन मार्केट, 27/19, 30/20, 32/33, 46/45, 50/49, 64/63, 68/67, 67/66, सेक्टर-66, मोहाली इंडस्ट्रियल एरिया, सेक्टर-65 मार्केट आउटर, 48/जगतपुरा, 47 आउटर, रामदरबार, इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2, ट्रिब्यून चौक, सेक्टर-29 नर्सरी और सेक्टर-28 पेट्रोल पंप होकर चलती है। रूट नंबर 9C: मनसा देवी से मनसा देवी तक बस सेवा मनीमाजरा, हाउसिंग बोर्ड चौक, रेलवे क्रॉसिंग, रेलवे स्टेशन, CTU वर्कशॉप, सेक्टर-28 पेट्रोल पंप, इंडस्ट्रियल एरिया सेक्टर-29, ट्रिब्यून चौक, इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2, रामदरबार, आउटर-47, जगतपुरा, फेज-11, सेक्टर-66 मार्केट, 66/67, 68/67, 63/64, 50/49, 45/46, 33/32, 20/30, 19/27, 26/27 और 26/28 ग्रेन मार्केट होकर चलती है। रूट नंबर 28A: ISBT-43 से रानी माजरा तक बस सेवा सेक्टर-43/44, 35/34, 23/22, ISBT-17, 17/9, KC 16/10, 11/15, PGI, खुड्डा लाहौरा, एसपी बैरियर, मुल्लांपुर, इको सिटी, DLF चौक, तोड्डे माजरा, रसूलपुर और ओमैक्स फेज-2 होकर चलती है। रूट नंबर 28B: ISBT-43 से परोल तक बस सेवा सेक्टर-42/43, अटावा, सेक्टर-36/35, 37/24, 38/25, DMC, धनास, एसपी बैरियर, मुल्लांपुर और होमी भाभा होकर चलती है। रूट नंबर 239: ISBT-43 से लेक तक बस सेवा सेक्टर-43/44, 35/34, अरोमा, ISBT-17, 17/18, KC, यूटी सचिवालय, MLA फ्लैट, हाई कोर्ट और बर्ड पार्क होकर चलती है। रूट नंबर 11A: रॉक गार्डन से सुखना लेक तक बस सेवा बर्ड पार्क होकर चलती है। रूट नंबर 2F: PGI से ढकोली बॉर्डर तक बस सेवा न्यू OPD, 2/11, 10/16, 17/16, ISBT-17, 17/18, 8/18, 7/19, 26/27, 26/28 ग्रेन मार्केट, ट्रांसपोर्ट एरिया, CTU वर्कशॉप, रेलवे स्टेशन, रेलवे क्रॉसिंग, हाउसिंग बोर्ड चौक और पंचकूला होकर चलती है। रूट नंबर 2G: PGI से पंचकूला बस स्टैंड तक बस सेवा सेक्टर-11/15, 16/10, 9/17, मध्य मार्ग, 8/18, 7/19, 26/27, ग्रेन मार्केट-26, हाउसिंग बोर्ड और गीता भवन पंचकूला होकर चलती है। रूट नंबर 8: मोहाली फेज-11 से PGI तक बस सेवा सेक्टर-49/48, जगतपुरा, सेक्टर-47 मार्केट, 46 मार्केट, 45 मार्केट, 44 मार्केट, ISBT-43, 44/43, 35/34, अरोमा, 22/17, 16/17, 16/10 अस्पताल, PEC और OPD होकर चलती है। रूट नंबर 10: ISBT-43 से मनीमाजरा तक बस सेवा सेक्टर-44/51, सेक्टर-45 मार्केट, सेक्टर-46 मार्केट, सेक्टर-47 मार्केट, रामदरबार, ट्रिब्यून चौक, पोल्ट्री फार्म, कॉलोनी नंबर-4, CTU वर्कशॉप, रेलवे स्टेशन, रेलवे क्रॉसिंग और हाउसिंग बोर्ड चौक होकर चलती है। रूट नंबर 11: रेलवे स्टेशन से सिविल सचिवालय तक बस सेवा CTU वर्कशॉप, सेक्टर-26 ग्रेन मार्केट, 26/27, 7/19, 8/18, ISBT-17, यूटी सचिवालय और हाई कोर्ट होकर चलती है। रूट नंबर 17: ISBT-43 से बेहलाना तक बस सेवा सेक्टर-42/43, सेक्टर-36/35, 23/22, ISBT-17, अरोमा, सेक्टर-21 मार्केट, सेक्टर-20 मार्केट, सेक्टर-30 मार्केट, सेक्टर-29 मार्केट, एलांते मॉल, कॉलोनी नंबर-4, हैलो माजरा और बेहलाना होकर चलती है। रूट नंबर 18: ISBT-43 से कैमबवाला तक बस सेवा सेक्टर-42/43, अटावा, सेक्टर-36/35, 23/22, सेक्टर-17 बस स्टैंड, 17/18, 9/8, सेक्टर-9 मार्केट, MLA फ्लैट, पंजाब सिविल सचिवालय, हाई कोर्ट, लेक और कैमबवाला होकर चलती है। रूट नंबर 14: ISBT-43 से मनसा देवी तक बस सेवा सेक्टर-43/44, सेक्टर-35/34, 23/22, ISBT-17, सेक्टर-8/9, लेक चौक, किशनगढ़, IT पार्क और मनसा देवी कॉम्प्लेक्स होकर चलती है। रूट नंबर 20: चंडीगढ़ से खरड़ तक बस सेवा अरोमा, सेक्टर-21 मार्केट, 20/21 डिवाइडिंग रोड, 33/34, 44/45, ISBT-43, YPS, फेज-7, सोहाना, लखनौर, लांडरां, छप्पड़चिरी और सांते माजरा होकर चलती है। रूट नंबर 20A: चंडीगढ़ से खरड़ तक बस सेवा अरोमा, सेक्टर-21/34, 33/34, 44/45, ISBT-43, YPS, फेज-7, PSEB, फोर्टिस अस्पताल, फॉरेस्ट कॉम्प्लेक्स, कुंबरा गांव, सेक्टर-68/69, सोहाना, लखनौर, लांडरां, छप्पड़चिरी और सांते माजरा होकर चलती है। रूट नंबर 22: ISBT-43 से IT पार्क तक बस सेवा सेक्टर-42/43, 36/35, 23/22, ISBT-17, 17/18 लाइट प्वाइंट, सेक्टर-18, 19, 27 और 28 मार्केट, CTU वर्कशॉप, रेलवे स्टेशन, रेलवे क्रॉसिंग, हाउसिंग बोर्ड चौक, मनीमाजरा और किशनगढ़ होकर चलती है। रूट नंबर 23A: ISBT-43 से खुड्डा अली शेर तक बस सेवा सेक्टर-43/44, 35/34, अरोमा, 22/17, 16/17, 16/10, 15/11, PGI, न्यू OPD, PEC और नया गांव होकर चलती है। रूट नंबर 24A: ISBT-43 से PGI तक नाइट बस सेवा सेक्टर-43/44, 35/34, अरोमा, 22/17, सेक्टर-16 जनरल अस्पताल और 15/11 होकर चलती है। रूट नंबर 24C: ISBT-17 से ISBT-43 तक नाइट बस सेवा सेक्टर-42/43, अटावा, सेक्टर-36/35, 23/22 होकर चलती है। रूट नंबर 26: मुल्लांपुर इको सिटी से ढकोली तक बस सेवा मुल्लांपुर, एसपी बैरियर, खुड्डा लाहौरा, PGI, OPD, 2/11, 10/11, 10/16, ISBT-17, 19/20, सेक्टर-28 पेट्रोल पंप, CTU वर्कशॉप, रेलवे स्टेशन, कॉलोनी नंबर-4, हैलो माजरा, एयरपोर्ट, जीरकपुर और ढकोली होकर चलती है। रूट नंबर 28: न्यू मलोया कॉलोनी से मनीमाजरा तक बस सेवा मलोया, दादू माजरा गांव, सेक्टर-38 वेस्ट, सेक्टर-38 मार्केट, सेक्टर-37 मार्केट, सेक्टर-36 मार्केट, 36/35, 23/22, ISBT-17, 8/18, 7/19, 26/28, सेक्टर-26 ग्रेन मार्केट, CTU वर्कशॉप, रेलवे स्टेशन, कला ग्राम और हाउसिंग बोर्ड होकर चलती है। रूट नंबर 30: ISBT-43 से नाडा साहिब तक बस सेवा सेक्टर-42/43, अटावा, 36/35, 23/22, ISBT-17, अरोमा, सेक्टर-21, सेक्टर-20 मार्केट, सेक्टर-19 मार्केट, 19/27, 26/27, ग्रेन मार्केट-26, रेलवे क्रॉसिंग, कला ग्राम, हाउसिंग बोर्ड, मनीमाजरा, कमांड अस्पताल और माजरी चौक होकर चलती है। रूट नंबर 30A: ISBT-43 से कैंटोनमेंट तक बस सेवा सेक्टर-42/43, अटावा, सेक्टर-36/35, किसान भवन, 22/35, 21/34, 20/33, 30/32, 29/31, ट्रिब्यून, हैलो माजरा, कॉलोनी नंबर-4, CTU वर्कशॉप, रेलवे स्टेशन, रेलवे क्रॉसिंग, कला ग्राम, हाउसिंग बोर्ड चौक, फन रिपब्लिक, कमांड अस्पताल और टैंक चौक होकर चलती है। रूट नंबर 30B: ISBT-43 से रामगढ़ तक बस सेवा सेक्टर-42/43, अटावा, 36/35, 23/22, ISBT-17, अरोमा, सेक्टर-21 मार्केट, सेक्टर-20 मार्केट, 19/27, सेक्टर-27 मार्केट, ग्रेन मार्केट-26, रेलवे क्रॉसिंग, कला ग्राम, हाउसिंग बोर्ड, पंचकूला और नाडा साहिब होकर चलती है। रूट नंबर 32: PGI से डेराबस्सी तक bus सेवा OPD, सेक्टर-11/10, 10/16, 17/16, ISBT-17, 8/18, 7/19, 26/28, ग्रेन मार्केट-26, रेलवे क्रॉसिंग, हाउसिंग बोर्ड, मनीमाजरा, ओल्ड पंचकूला, नाडा साहिब, रामगढ़ और मुबारकपुर होकर चलती है। रूट नंबर 32B: PGI से रामगढ़ तक बस सेवा न्यू OPD, सेक्टर-2/11, 10/16, 17/16, ISBT-17, 17/18, 8/18, 7/19, 26/27, ग्रेन मार्केट-26, ट्रांसपोर्ट एरिया, CTU वर्कशॉप, रेलवे स्टेशन, रेलवे क्रॉसिंग, कला ग्राम, हाउसिंग बोर्ड चौक और पंचकूला सेक्टरों होकर चलती है। रूट नंबर 34: PGI से डेराबस्सी तक बस सेवा OPD, PEC, 10/16, ISBT-17, अरोमा, पिकाडिली चौक, 21/34, 20/33, 30/32, 29/31, हैलो माजरा, एयरपोर्ट, जीरकपुर, बंकरपुर और मुबारकपुर होकर चलती है। रूट नंबर 35: ISBT-17 से खरड़ तक बस सेवा अरोमा, सेक्टर-35/22, किसान भवन, 35/36, अटावा, सेक्टर-36/37, 40/41, फेज चौक, फेज-2, फेज-6, बलोंगी, दाऊं, देसू माजरा और मुंडी खरड़ होकर चलती है। रूट नंबर 35A: ISBT-17 से सेक्टर-123 तक बस सेवा 16/17, 16/10, 11/15, PEC, न्यू OPD, PGI, 14/15, 24/25, 37/38, 40/41, पंजाब बैरियर, बलोंगी, दाऊं, KFC, जलवायु टावर और सेक्टर-124/125 होकर चलती है। रूट नंबर 35B: ISBT-17 से खरड़ तक बस सेवा अरोमा, सेक्टर-35/22, किसान भवन, 35/36, अटावा, ISBT-43, फेज चौक, फेज-2, फेज-6, बलोंगी, दाऊं, देसू माजरा और मुंडी खरड़ होकर चलती है। रूट नंबर 37: ISBT-43 से मनीमाजरा तक नाइट बस सेवा सेक्टर-42/43, अटावा, सेक्टर-36/35, 23/22, ISBT-17, सेक्टर-18 मार्केट, सेक्टर-19 मार्केट, सेक्टर-27 मार्केट, सेक्टर-28 मार्केट, CTU वर्कशॉप, रेलवे स्टेशन, हाउसिंग बोर्ड और मनीमाजरा होकर चलती है। रूट नंबर 38: PGI से झेउरहेड़ी तक बस सेवा न्यू OPD, PEC, 10/16, ISBT-17, 22/23, 35/36, 43/42, ISBT-43, सेक्टर-51, 50, 49 मार्केट, 48 मार्केट, जगतपुरा, सेक्टर-65 मार्केट आउटर, व्हाइट हाउस, इंडस्ट्रियल एरिया फेज-9, सेक्टर-82 मार्केट और न्यू एयरपोर्ट चौक नंडियाली होकर चलती है। रूट नंबर 38A: PGI से झेउरहेड़ी तक बस सेवा न्यू OPD, PEC, 10/16, ISBT-17, 22/23, 35/36, 43/42, ISBT-43, YPS चौक, फेज-7, सेक्टर-69/70, सोहाना गुरुद्वारा साहिब, 69/79, 68/80, 67/81, सेक्टर-82 मार्केट और न्यू एयरपोर्ट चौक नंडियाली होकर चलती है। रूट नंबर 39: मोहाली फेज-11 से PGI तक बस सेवा मोहाली रेलवे स्टेशन, इंडस्ट्रियल एरिया फेज-9, सेक्टर-66/67 मार्केट, 67/68, 68 आउटर, 69/68, कुंबरा, एजुकेशन बोर्ड पंजाब, फोर्टिस, फेज-7 लाइट प्वाइंट, चावला चौक, सेक्टर-60/61, 52/61, YPS चौक, ISBT-43, 42/43, 36/35, 23/22, ISBT-17, 22/17, 16/10, 11/10, PEC और OPD होकर चलती है। रूट नंबर 71: ISBT-43 से सकेतड़ी (कैमबवाला) तक बस सेवा सेक्टर-43/44, 35/34, किसान भवन, 23/22, ISBT-17, सेक्टर-18, 19, 27 मार्केट, ग्रेन मार्केट, रेलवे क्रॉसिंग, मनीमाजरा कॉम्प्लेक्स, मनीमाजरा टाउन, मनीमाजरा, स्वास्तिक विहार, मनसा देवी और सकेतड़ी होकर चलती है। रूट नंबर 79: PGI से छतबीड़ जू तक बस सेवा OPD, PEC, 10/16, ISBT-17, अरोमा, सेक्टर-21, सेक्टर-20 मार्केट, 20/30, सेक्टर-32 अस्पताल, ट्रिब्यून चौक, हैलो माजरा, एयरपोर्ट, जीरकपुर और दयालपुरा होकर चलती है। रूट नंबर 80: जीरकपुर से PGI तक बस सेवा बलटाना, रायपुर कलां, मौली जागरण, हैलो माजरा, कॉलोनी नंबर-4, एलांते मॉल, सेक्टर-29 मार्केट, सेक्टर-30 मार्केट, सेक्टर-20 मार्केट, अरोमा, 22/17, 16/10, PEC और न्यू OPD होकर चलती है। रूट नंबर 85: ISBT-43 से जीरकपुर तक बस सेवा बलटाना, रायपुर कलां, मौली जागरण, हैलो माजरा, ट्रिब्यून चौक, 29/31, 30/32, 20/33, 21/34, पिकाडिली चौक, अरोमा, 22/17, 22/23 और किसान भवन होकर चलती है। रूट नंबर 101: PGI से मनोली तक बस सेवा OPD, PEC, 10/16, 17/16, ISBT-17, अरोमा, सेक्टर-21, सेक्टर-20 मार्केट, 20/30, 32/33, 46/45, 49/50, 64/63, 67/68, 80/79, मौली और नाभी होकर चलती है। रूट नंबर 123A: PGI से मोहाली रेलवे स्टेशन फेज-11 तक बस सेवा सेक्टर-64 मार्केट, सेक्टर-63 मार्केट, 63/62 डिवाइडिंग रोड, सेक्टर-51 मार्केट, ISBT-43, सेक्टर-43/44, 35/34, अरोमा, 22/17, सेक्टर-16 अस्पताल, 11/10, PEC और न्यू OPD होकर चलती है। रूट नंबर 202: ISBT-43 से पंजाब सिविल सचिवालय (हाई कोर्ट) तक बस सेवा सेक्टर-43/44, 42/43, 36/35, 23/22, ISBT-17, 17/18, KC, यूटी सचिवालय, MLA फ्लैट, हाई कोर्ट और पंजाब/हरियाणा सचिवालय होकर चलती है। रूट नंबर C551E: ISBT-43 से PGI तक एक्सप्रेस बस सेवा 22/17, सेक्टर-16 जनरल अस्पताल और न्यू OPD होकर चलती है। रूट नंबर 206: ISBT-43 से IT पार्क तक बस सेवा अटावा, किसान भवन, 23/22, ISBT-17, 17/18, 8/18, 7/19, 26/27, ग्रेन मार्केट, ट्रांसपोर्ट एरिया, रेलवे क्रॉसिंग, हाउसिंग बोर्ड चौक, मनीमाजरा, इंदिरा कॉलोनी और किशनगढ़ होकर चलती है। रूट नंबर 212: PGI से डेराबस्सी तक बस सेवा न्यू OPD, PEC, 10/16, ISBT-17, अरोमा, पिकाडिली चौक, 21/34, 20/33, 30/32, 29/31, हैलो माजरा, एयरपोर्ट, जीरकपुर और भंकरपुर होकर चलती है। रूट नंबर 213: लांडरां से डेरा बस्सी तक बस सेवा DC ऑफिस/लखनौर, सोहाना, सेक्टर-69/68, फोर्टिस/PSEB, सेक्टर-62/63, सेक्टर-51, ISBT-43, सेक्टर-44, सेक्टर-45, 46/47, सेक्टर-32/31 अस्पताल, ट्रिब्यून चौक, हैलो माजरा, एयरपोर्ट चौक, जीरकपुर, सिंहपुरा और भंकरपुर होकर चलती है। रूट नंबर 214: मुल्लांपुर इको सिटी से नाडा साहिब तक बस सेवा एसपी बैरियर, खुड्डा लाहौरा, PGI, OPD, PEC, 10/16, 17/16, ISBT-17, सेक्टर-18 मार्केट, सेक्टर-19 मार्केट, सेक्टर-27 मार्केट, सेक्टर-28 मार्केट, इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1, रेलवे स्टेशन, रेलवे क्रॉसिंग, हाउसिंग बोर्ड चौक, मनीमाजरा, मनीमाजरा अस्पताल, ओल्ड पंचकूला और माजरी चौक होकर चलती है। रूट नंबर 219: धनास से विक्टोरिया एन्क्लेव (पभात) तक बस सेवा एसपी बैरियर, खुड्डा लाहौरा, PGI, OPD, PEC, 10/16, ISBT-17, अरोमा, सेक्टर-21, सेक्टर-20 मार्केट, 30/32, 29/31, हैलो माजरा, एयरपोर्ट, जीरकपुर, नाभा साहिब और जोशी फार्म होकर चलती है। रूट नंबर 216: ISBT-43 से डेराबस्सी तक बस सेवा सेक्टर-42/43, अटावा, 36/35, किसान भवन, 23/22, ISBT-17, अरोमा, 21/34, 20/33, 30/32, ट्रिब्यून चौक, हैलो माजरा, एयरपोर्ट चौक, जीरकपुर और भंकरपुर होकर चलती है। रूट नंबर 240: ISBT-43 से माता मनसा देवी तक बस सेवा सेक्टर-43/44, 35/34, किसान भवन, 23/22, ISBT-17, अरोमा, सेक्टर-21, 20 और 30 मार्केट, एलांते मॉल, कॉलोनी नंबर-4, CTU वर्कशॉप, रेलवे स्टेशन, रेलवे क्रॉसिंग, कला ग्राम, हाउसिंग बोर्ड चौक और मनीमाजरा होकर चलती है। रूट नंबर 241: ISBT-43 से मनसा देवी तक बस सेवा सेक्टर-52/53, 52/61, YPS, सेक्टर-51 मार्केट, 51/50, 44/45, सेक्टर-45 मार्केट, 45/46, 32/33, 20/30, 19/27, सेक्टर-27 मार्केट, ग्रेन मार्केट-26, ट्रांसपोर्ट चौक, CTU वर्कशॉप, इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1, रेलवे स्टेशन, रेलवे क्रॉसिंग, हाउसिंग बोर्ड चौक और मनीमाजरा होकर चलती है। रूट नंबर 242: डेरी से PGI तक बस सेवा सनेटा, लांडरां, लखनौर, सोहाना, SCL लाइट प्वाइंट, आइवी अस्पताल, फेज-5/3 लाइट प्वाइंट, मदनपुर, फर्नीचर चौक, सेक्टर-42 कॉलेज, ISBT-43, 43/44, 35/34, अरोमा, 22/17, 16/10, सेक्टर-16 अस्पताल, 11/10, PEC और न्यू OPD होकर चलती है। रूट नंबर 70: ISBT-17 से जयंती माजरी तक बस सेवा सेक्टर-16/17, 16/10, PEC, न्यू OPD, PGI, एसपी बैरियर और परछ होकर चलती है। रूट नंबर 76: ISBT-17 से कुराली तक बस सेवा मुल्लांपुर और ब्लॉक होकर चलती है। रूट नंबर 1E: ISBT-17 से खरड़ तक बस सेवा सेक्टर-24/23, 41/42, 39/52 और फेज-6 होकर चलती है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *