कॉमनवेल्थ में सिल्वर जीतने वाले लवप्रीत आज घर लौटेंगे: अमृतसर एयरपोर्ट पर होगा भव्य स्वागत; गांव में जश्न की तैयारियां तेज – Amritsar News




कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में रजत पदक जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले अमृतसर के वेटलिफ्टर लवप्रीत सिंह आज अपने गृह जिले पहुंचेंगे। श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उनके स्वागत के लिए भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया है। परिवार, रिश्तेदार, ग्रामीण, खेल प्रेमी व समर्थक बड़ी संख्या में एयरपोर्ट पहुंचकर ढोल-नगाड़ों और फूलों की मालाओं के साथ उनका जोरदार स्वागत करेंगे। लवप्रीत ने रजत पदक अपने नाम किया अमृतसर के सीमावर्ती गांव बल सचंदर के रहने वाले लवप्रीत सिंह ने कॉमनवेल्थ गेम्स में पुरुषों के 110+ किलोग्राम भारवर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया। उन्होंने स्नैच में 176 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में 212 किलोग्राम वजन उठाकर कुल 388 किलोग्राम भार उठाया। 389 किलोग्राम वजन उठाकर स्वर्ण पदक जी वह स्वर्ण पदक से महज एक किलोग्राम पीछे रह गए। न्यूजीलैंड के डेविड एंड्रयू लिटी ने 389 किलोग्राम वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता, जबकि इंग्लैंड के एंड्रयू ग्रिफिथ ने कांस्य पदक अपने नाम किया। स्वागत की तैयारियां जोर-शोर से चल रही लवप्रीत सिंह भारतीय नौसेना में जवान के रूप में भी देश की सेवा कर रहे हैं। उनकी इस उपलब्धि से पूरे अमृतसर और पंजाब में खुशी की लहर है। उनके पैतृक गांव बल सचंदर में भी स्वागत की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। ग्रामीण मिठाइयां बांटने और ढोल-नगाड़ों के साथ अपने चैंपियन का भव्य स्वागत करने की तैयारी में जुटे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *