मॉडल टाउन में बिल्डिंग को लेकर विवाद, डॉ. जश्नीव बोले-रजिस्ट्री हमारे नाम; राजन ने कहा, कोर्ट का स्टे – Jalandhar News
भास्कर न्यूज | जालंधर मॉडल टाउन स्थित एक कीमती कमर्शियल बिल्डिंग के मालिकाना हक को लेकर राजन सिद्धू और कपूर अस्पताल के संचालक डॉ. जश्नीव कपूर के बीच विवाद एक बार फिर गहरा गया है। मौके पर पैदा हुए तनाव को देखते हुए थाना 6 की पुलिस भारी बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हुई और दोनों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए। उधर, मौके पर पहुंची पुलिस फोर्स के थाना प्रभारियों से जब इस पूरी कार्रवाई को लेकर बात करने की कोशिश की गई, तो वे सीधे जवाब देने से बचते और टालमटोल करते दिखे। थाना प्रभारी का कहना है कि मामला संवेदनशील है और वे इसकी जांच कर रहे हैं, जांच पूरी होने के बाद ही कुछ साफ कहा जा सकता है। वहीं, दूसरे थाना प्रभारी ने कहा कि दोनों पक्षों को अपने-अपने दस्तावेज पेश करने को कहा गया है और दोनों पक्षों से बात करने के बाद ही कोई कानूनी कदम उठाया जाएगा।
Source link

