अमृतसर में 140 करोड़ की हेरोइन पकड़ी: सीमा पार से संचालित ड्रग्स नेटवर्क का भंडाफोड़; पुलिस ने एक तस्कर किया अरेस्ट – Amritsar News
पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस विंग ने सीमा पार से संचालित हो रहे एक बड़े ड्रग्स तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 20 किलो हेरोइन बरामद की गई है। बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 140 करोड़ रुपए बताई जा रही है। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी विदेश में बैठे एक हैंडलर के निर्देशों पर काम कर रहा था। इस हैंडलर का संबंध सीमा पार सक्रिय ड्रग्स तस्करों से है। आरोपी का मुख्य काम भारत-पाकिस्तान सीमा के पास पहुंचाई गई हेरोइन की खेप को प्राप्त करना और उसे पंजाब के विभिन्न जिलों में आगे सप्लाई करना था। अमृतसर थाने में एफआईआर दर्ज इस संबंध में स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC), अमृतसर थाने में NDPS एक्ट के तहत एक FIR दर्ज की गई है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की पहचान करने, पूरे गिरोह का खुलासा करने और पहले पकड़े गए ड्रग्स तस्करी मॉड्यूल से इसके संभावित संबंधों की जांच कर रही है। ड्रग्स तस्करी नेटवर्क के खिलाफ लगातार आ रही शिकायतें पंजाब पुलिस ने दोहराया है कि राज्य को नशा मुक्त बनाने के अपने अभियान के तहत सीमा पार से संचालित होने वाले ड्रग्स तस्करी नेटवर्क के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Source link
