जालंधर के मसाज सेंटर में चल रहा था देह व्यापार: पुलिस की छापेमारी में 3 युवतियों और 1 युवक समेत 4 गिरफ्तार – Jalandhar News

जालंधर के मसाज सेंटर में चल रहा था देह व्यापार:  पुलिस की छापेमारी में 3 युवतियों और 1 युवक समेत 4 गिरफ्तार – Jalandhar News




जालंधर के छोटी बारादरी पार्ट-2 स्थित ‘रॉयल स्पा’ मसाज सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार के नेटवर्क का कमिश्नरेट पुलिस ने पर्दाफाश किया है। थाना डिवीजन नंबर 7 की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए मौके से 3 युवतियों और 1 युवक को आपत्तिजनक सामग्री के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह कार्रवाई जालंधर के पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह (IPS) के दिशा-निर्देशों पर, एडीसीपी सिटी-2 राकेश यादव (PPS) और एसीपी मॉडल टाउन मनमोहन सिंह (PPS) के नेतृत्व में की गई। थाना डिवीजन नंबर 7 के मुख्य अधिकारी इंस्पेक्टर रविंदर कुमार अपनी पुलिस टीम के साथ गश्त के दौरान फेज़-1 लाइटों के पास मौजूद थे।
`स्पा सेंटर की आड़ में हो रहा था देह व्यापार गश्त के दौरान पुलिस को एक खास मुखबिर ने सूचना दी कि गढ़ा रोड स्थित ताज मार्केट के सामने छोटी बारादरी पार्ट-2 में ‘रॉयल स्पा’ नाम से मसाज सेंटर चलाया जा रहा है। मुखबिर ने बताया कि इस स्पा सेंटर की आड़ में लड़कियां रखकर देह व्यापार का अवैध धंधा करवाया जाता है। यदि तुरंत छापेमारी की जाए तो आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा जा सकता है।
पुलिस ने की कार्रवाई मुखबिर की सूचना को ठोस और विश्वसनीय मानते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। पुलिस ने थाना डिवीजन नंबर 7 में 31 जुलाई 2026 को मुकदमा नंबर 181, धारा 3, 4, 5 इमोरल ट्रैफिक (प्रिवेंशन) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच प्रक्रिया शुरू की।
एक युवक और तीन युवतियां को पकड़ा मामला दर्ज करने के बाद पुलिस टीम ने ‘रॉयल स्पा’ सेंटर पर तुरंत रेड मारी। इस दौरान मौके से एक युवक और तीन युवतियों को रंगे हाथों काबू किया गया। पुलिस ने मौके की गहन तलाशी के दौरान भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की, जिसे सील कर पुलिस कब्जे में ले लिया गया है। पकड़े गए युवक की पहचान अशोक उर्फ आर्यन पुत्र राम कुमार के रूप में हुई है, जो मूल रूप से सेनीपुरा, रोहतक (हरियाणा) का रहने वाला है और वर्तमान में रोहिणी सेक्टर-1, दिल्ली में रह रहा था। गिरफ्तार की गई युवतियों की पहचान पूजा (पुत्री राजिंदर कुमार, निवासी मॉडल टाउन, पानीपत), प्रीती मिश्रा (पुत्री किशोरी मिश्रा, निवासी बस्ती गुज्जां, जालंधर) और वंदना (पुत्री कप्तान सिंह, निवासी अंसल सुशांत सिटी, पानीपत, हरियाणा) के रूप में हुई है।
पुलिस आरोपी से कर रही पूछताछ पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि स्पा सेंटर संचालक बाहरी राज्यों से लड़कियों को बुलाकर ग्राहक सेवा के नाम पर यह अवैध धंधा चला रहे थे। पुलिस आरोपियों से गहनता से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस रैकेट का मुख्य सरगना कौन है और यह कारोबार कब से चल रहा था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *