संगरूर में किशोर की हत्या कर नहर में फेंका शव: घर से जरूरी काम कहकर साथ ले गए दोस्त, पुलिस ने 3 आरोपियों को पकड़ा – Barnala News

संगरूर में किशोर की हत्या कर नहर में फेंका शव:  घर से जरूरी काम कहकर साथ ले गए दोस्त, पुलिस ने 3 आरोपियों को पकड़ा – Barnala News




संगरूर में एक घटना सामने आई है, जहाँ 16 वर्षीय जगतप्रीत सिंह की उसके दोस्तों ने कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। थाना दिड़बा के अंतर्गत आने वाले गाँव सफीपुर कलां निवासी अवतार सिंह ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि 28 मई 2026 को दोपहर करीब 11 बजे उनके छोटे बेटे जगतप्रीत सिंह को उसके दोस्त गुरसरन सिंह ने फोन कर किसी जरूरी काम के बहाने बुलाया था। इसके बाद गुरसरन सिंह अपने साथी खुशप्रीत सिंह और राजवीर सिंह के साथ मोटरसाइकिल पर आया और जगतप्रीत को अपने साथ ककराला गाँव की तरफ ले गया। जब जगतप्रीत अगले दिन तक घर नहीं लौटा, तो परिवार ने उसकी हर जगह तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। 31 मई को मिली थी शव की सूचना 31 मई 2026 को परिवार को नरवाने अस्पताल में एक अज्ञात शव मिलने की सूचना मिली। परिवार ने शव की पहचान अपने बेटे जगतप्रीत के रूप में की। पिता अवतार सिंह के अनुसार, इन तीनों दोस्तों ने मिलकर उनके बेटे की हत्या की और शव को नहर में फेंक दिया। इस घटना के बाद थाना दिड़बा पुलिस ने पीड़ित पिता अवतार सिंह के बयानों के आधार पर मुकदमा नंबर 108, दिनांक 01.06.2026 को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103 और 3(5) के तहत हत्या का मामला दर्ज किया। पुलिस ने वारदात में शामिल तीनों नामजद आरोपी गुरसरन सिंह (निवासी कमालपुर), खुशप्रीत सिंह और राजवीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *