ऋषिकेश में हरियाणवियों की पिटाई के बाद कई और VIDEO: मसूरी-हरिद्वार के वीडियो पोस्ट कर हरियाणा से जोड़े; उत्तराखंड में हर 10वां टूरिस्ट हरियाणवी – Ambala News
ऋषिकेश में हुई हरियाणा के युवकों से मारपीट के बाद मसूरी और हरिद्वार के वीडियो हरियाणवियों से जोड़े जा रहे हैं।
उत्तराखंड के ऋषिकेश में हरियाणा के दो युवकों के साथ मारपीट और नंगा कर घुमाने का मामला अब सोशल मीडिया पर बड़ा बवाल बन गया है।। घटना के बाद ‘हरियाणा वर्सेज उत्तराखंड’ की बहस तेज हो गई है। दोनों राज्यों से जुड़े कई इन्फ्लुएंसर्स लगातार वीडियो और पोस्ट ड
.
कुछ सोशल मीडिया अकाउंट्स पर दिल्ली और हरियाणा के लोगों को सीधे टारगेट किया जा रहा है। इसी बीच पुरानी वीडियो भी नए दावों के साथ वायरल होने लगी हैं। मसूरी की एक मारपीट वाली वीडियो को हरियाणवियों से जोड़कर शेयर किया जा रहा है।
वहीं दिल्ली की एक अन्य वीडियो में कुछ युवक उत्तराखंड के टैक्सी ड्राइवर को धमकाते दिख रहे हैं। इस क्लिप को भी हरियाणवियों से जोड़कर फैलाया जा रहा है। उत्तराखंड के पर्यटन से जुड़ी एक रिपोर्ट के मुताबिक वहां हर 10वीं टूरिस्ट हरियाणवी है।
20 मई को कैथल निवासी सतीश और सतबीर नई वेन्यू कार में ऋषिकेश घूमने गए थे। वहां स्थानीय लोगों ने उनके साथ मारपीट की और गाड़ी तोड़ दी। इसके बाद से मामला गरमा रहा है। हरियाणवी इन्फ्लुएंसर्स उत्तराखंड के बॉयकॉट तक की बात कह चुके हैं।
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हर्ष छिकारा ने पोस्ट की- हरिद्वार और ऋषिकेश को हरियाणा का आदमी चलाता है। इनके चूल्हे हम चलाते हैं। एक साल तक अगर हरियाणा के लोग, वहां न जाए तो वे भूखे मर जाएंगे।
अब वो वीडियो जो हरियाणवियों से जुड़े बताए जा रहे
मसूरी में टूरिस्टों और लोकल लोगों का वीडियो
मसूरी में टूरिस्टों और स्थानीय लोगों के बीच पार्किंग को लेकर हुए विवाद का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। घटना 21 मई की बताई जा रही है। वीडियो को हरियाणवियों का बताकर वायरल किया जा रहा है। मामले में मसूरी पुलिस का कहना है- विवाद पार्किंग शुल्क को लेकर हुआ था।
केम्प्टी कोतवाली प्रभारी योगेंद्र सिंह गोसाईं ने कहा कि घटना 6 दिन पुरानी है। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया था, लेकिन किसी ने शिकायत दर्ज नहीं कराई। पुलिस के अनुसार, दिल्ली से आए पर्यटक अपनी गाड़ी पार्किंग से निकाल रहे थे। इसी दौरान विवाद हुआ।

मसूरी में 21 मई को पार्किंग को लेकर स्थानीय लोगों और दिल्ली के पर्यटकों के बीच विवाद हुआ, इसे हरियाणा के लोगों से जोड़कर वायरल किया गया।
अश्लील हरकतों का दावा, पुलिस ने छोड़ा
हरिद्वार से भी एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक स्थानीय इन्फ्लुएंसर ने दावा किया गया कि हरियाणा के दो युवक शराब पीकर पहुंचे और हरकी पैड़ी पर आपत्तिजनक हरकतें करने लगे। इसके बाद लोगों ने मौके पर पुलिस को बुलाया और दोनों को हिरासत में लिया गया। लेकिन बाद में पुलिस ने दोनों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया।
हालांकि ये वीडियो कब का है, इसमें कौन नजर आ रहे हैं और इसमें क्या एक्शन हुआ, इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है।

वीडियो में दावा किया गया- हरियाणा के युवकों ने हरकी पैड़ी पर अश्लील हरकतें की।
अब पढ़िए हरियाणवी इन्फ्लुएंसर्स ने क्या कहा…
इन्फ्लुएंसर हर्ष छिकारा ने कहा- हरिद्वार और ऋषिकेश को हरियाणा का आदमी चलाता है। इनके चूल्हे हम चलाते हैं। एक साल तक हरियाणा के लोगों पर हरिद्वार और ऋषिकेश जाने से बैन लगना चाहिए। भूखे मर जाएंगे ये लोग एक साल में, गारंटी है इस बात की। मैं कहता हूं कि इन लोगों की अकल ठिकाने आ जाएगी। वहां के लोगों को HR नंबर से दिक्कत है। HR नंबर देखते ही उन्हें मारने का बहाना मिल जाता है।

हरियाणा के इन्फ्लुएंसर हर्ष छिकारा ने कहा- हरियाणा के लोग हरिद्वार और ऋषिकेश ना जाएं।
HR नंबर गाड़ी देखकर चालान काटा
नशे के खिलाफ यात्रा निकालने वाले रविंद्र तोमर (बुग्गी वाला) ने एक वीडियो शेयर कर कहा- युवाओं को नशे से दूर करने के लिए हरिद्वार से गंगा जल लेकर उत्तर प्रदेश के सीएम को स्नान कराना था। मगर अब हरियाणा के युवाओं का उत्तराखंड में अपमान हो रहा है, इसीलिए अब ये यात्रा हरिद्वार नहीं आएगी। HR नंबर की गाड़ी देखकर पुलिस चालान काटती है। अब हम वहां नहीं जाएंगे।

ऋषिकेश पुलिस की गिरफ्त में आरोपी अशोक थापा और नरेश कश्यप।
अब जानिए वो मामला जिसके बाद पूरा विवाद भड़का…
- गलत इशारे करने पर भड़की भीड़: कैथल के सतीश कुमार 20 मई को अपने दोस्त सतबीर के साथ ऋषिकेश घूमने गए थे। वेन्यू गाड़ी (HR08AL9398) में काली के ढाल के पास पहुंचे। यहीं इनके साथ मारपीट हुई। मारपीट करने वाली भीड़ का दावा था कि इन युवकों ने अपनी मां के साथ जा रही 8 वर्षीय लड़की की तरफ गलत इशारे किए। भीड़ ने दोनों को पीटना शुरू कर दिया। वेन्यू कार पर पथराव किया। पत्थर मारकर शीशे तोड़ दिए। फिर दोनों को गाड़ी से बाहर घसीट लिया। उसके बाद शर्ट उतारकर पीटने लगे।
- कपड़े उतारकर सड़क पर नंगा घुमाया: सतीश कुमार के मुताबिक, भीड़ ने कपड़े उतारकर सड़क पर नंगा कर घुमाया। भीड़ को बढ़ता देख महिला ने पुलिस को इसकी सूचना दी। आईडीपीएल चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल पर्यटकों को भीड़ से छुड़ाकर अस्पताल पहुंचाया।
- HR नंबर गाड़ी देख किया टारगेट: सतीश कुमार ने दैनिक भास्कर एप से बातचीत में आरोप लगाया कि HR नंबर की गाड़ी देखकर हमें टारगेट किया गया था। हमने ऐसा कोई काम नहीं किया, जिससे किसी नाबालिग को परेशानी हो। हमने ऋषिकेश पुलिस को शिकायत दी है। अब उत्तराखंड में हरियाणा के टूरिस्टों को जान बूझकर प्रताड़ित किया जा रहा है।
- मां बोलीं- बेटी को इशारा किया था: पिटाई का मामला वायरल होने के बाद ऋषिकेश की महिला सामने आई और उस दिन की घटना की सारी कहानी सुनाई। 22 मई को इस महिला ने वीडियो शेयर कर कहा- मैं अपनी बेटी के साथ एक्टिवा पर काली की ढाल के पास से गुजर रही थी। इसी बीच गाड़ी में सवार युवकों ने बेटी को कुछ इशारा किया था। इस पर मैंने गाड़ी रुकवाई। मैं अभी कार सवारों से बात कर रही थी। इस बीच आवाज ऊंची हो गई थी। तभी भीड़ ने कार सवारों को पीटना शुरू कर दिया। मैंने भीड़ को रोकने की कोशिश भी की, लेकिन नहीं रुकी।

लड़की की मां ने एक वीडियो जारी कर कहा था- मैंने भीड़ को रोकने का प्रयास किया था। हमारे बीच बहस हो रही थी।
ग्राफिक्स में देखिए, UK कैसे पहुंच रहे हरियाणवी …


—————-
ऋषिकेश मारपीट विवाद की ये खबरें भी पढ़ें….

