घरेलू विवाद से परेशान महिला ने किया सुसाइड का प्रयास: अबोहर में राहगीरों और नर सेवा संस्था ने बचाया, नहर मे कूदने जी रही थी – Abohar News

घरेलू विवाद से परेशान महिला ने किया सुसाइड का प्रयास:  अबोहर में राहगीरों और नर सेवा संस्था ने बचाया, नहर मे कूदने जी रही थी – Abohar News




अबोहर के निकट हनुमानगढ़ रोड स्थित एक माइनर के पास रविवार को एक 40 वर्षीय महिला ने घरेलू विवाद से परेशान होकर नहर में कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया। मौके पर मौजूद राहगीरों, नर सेवा नारायण सेवा संस्था और डायल 112 पुलिस की त्वरित कार्रवाई से महिला की जान बचा ली गई। बाद में उसे थाना नंबर-2 पुलिस को सौंप दिया गया। जानकारी के अनुसार, महिला नहर की ओर बढ़ रही थी और आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश कर रही थी। इसी दौरान वहां से गुजर रहे कुछ सतर्क लोगों ने उसे समय रहते देख लिया और तुरंत 112 पुलिस और नर सेवा नारायण सेवा संस्था को सूचित किया। सूचना मिलते ही महिला पुलिसकर्मी और संस्था के सदस्य बिट्टू नरूला मौके पर पहुंचे। उन्होंने महिला से बातचीत कर उसे शांत कराया और सुरक्षित बाहर निकाला। ‘घरेलू कलह और मानसिक तनाव से जूझ रही’ प्राथमिक पूछताछ में महिला ने बताया कि वह लंबे समय से घरेलू कलह और मानसिक तनाव से जूझ रही है। उसके 2 बच्चे हैं, और पारिवारिक परिस्थितियों के कारण वह अत्यधिक परेशान थी, जिसके चलते उसने यह कदम उठाने का प्रयास किया। थाना नंबर-2 पुलिस ने महिला के परिजनों को मौके पर बुलाया और पूरे मामले की जानकारी ली। पुलिस का कहना है कि यह पारिवारिक विवाद का मामला प्रतीत होता है। परिवार के सदस्यों की काउंसलिंग कराई जाएगी और यदि महिला किसी प्रकार की प्रताड़ना का शिकार पाई जाती है, तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आवश्यकता पड़ने पर महिला को चिकित्सकीय और मानसिक स्वास्थ्य संबंधी सहायता भी उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है। बिट्टू नरूला ने लोगों से की अपील नर सेवा नारायण सेवा संस्था के सदस्य बिट्टू नरूला ने बताया कि इस नहर के आसपास पहले भी कई लोग आत्मघाती कदम उठाने का प्रयास कर चुके हैं। संस्था का उद्देश्य ऐसे मामलों में समय पर पहुंचकर लोगों की जान बचाना और उन्हें उचित सहायता उपलब्ध कराना है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मानसिक तनाव की स्थिति में आत्मघाती कदम उठाने के बजाय परिवार, मित्रों या संबंधित सहायता सेवाओं से संपर्क करें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *