100 ग्राम हेरोइन संग एक पकड़ा – Jalandhar News
देहात पुलिस की सीआईए टीम ने नशा तस्करी पर लगाम कसते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 100 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क ने जानकारी दी कि सीआईए स्टाफ की टीम इलाके में गश्त पर थी। अड्डा विधिपुर रेलवे फाटक के पास पुलिस की गाड़ी देखकर एक संदिग्ध युवक वहां से भागने की कोशिश करने लगा। शक होने पर पुलिस ने उसे तुरंत पकड़ लिया। मौके पर तलाशी लेने पर उसके पास से 100 ग्राम हेरोइन मिली। आरोपी की पहचान नरेंद्र चंचल उर्फ बाबा निवासी गांव आलमपुर बक्का, करतारपुर के रूप में हुई है। उसके खिलाफ थाना मकसूदां में एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है। शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने साफ किया कि वह खुद नशे का आदी है। अपनी इसी लत को पूरा करने के लिए वह सस्ते में हेरोइन खरीदता था और उसे मकसूदां, करतारपुर और आसपास के इलाकों में सप्लाई करता था। पुलिस अब आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी। रिमांड के दौरान यह पता लगाया जाएगा कि वह हेरोइन किस नेटवर्क से लाता था और आगे किन लोगों को बेचता था। इसके अलावा, नशे की कमाई से बनाई गई उसकी किसी भी संपत्ति की भी पुलिस गहराई से जांच कर रही है।
Source link

