चंडीगढ़ प्रशासन को मिला नया सचिव: IAS हरप्रीत सिंह सूदन डेपुटेशन पर आएंगे, केंद्र से मिली मंजूरी; जल्द संभाल सकते हैं कार्यभार – Chandigarh News

चंडीगढ़ प्रशासन को मिला नया सचिव:  IAS हरप्रीत सिंह सूदन डेपुटेशन पर आएंगे, केंद्र से मिली मंजूरी; जल्द संभाल सकते हैं कार्यभार – Chandigarh News




चंडीगढ़ प्रशासन में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल हुआ है। केंद्र सरकार की कैबिनेट नियुक्ति समिति (ACC) ने पंजाब कैडर के 2013 बैच के आईएएस अधिकारी हरप्रीत सिंह सूदन की चंडीगढ़ प्रशासन में सचिव पद पर नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। उनकी नियुक्ति इंटर-कैडर डेप्युटेशन के तहत तीन वर्षों के लिए की गई है। केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) की ओर से जारी आदेशों के अनुसार, हरप्रीत सिंह सूदन अब पंजाब से डेप्युटेशन पर चंडीगढ़ प्रशासन में अपनी सेवाएं देंगे। उनकी नियुक्ति को केंद्रीय गृह मंत्रालय के प्रस्ताव पर अंतिम स्वीकृति दी गई है। फिलहाल पंजाब में खेल निदेशक के पद पर तैनात आईएएस हरप्रीत सिंह सूदन वर्तमान में पंजाब सरकार में खेल निदेशक (डायरेक्टर स्पोर्ट्स) के रूप में कार्यरत हैं। प्रशासनिक और खेल प्रबंधन के क्षेत्र में उनके अनुभव को देखते हुए चंडीगढ़ प्रशासन में उनकी नियुक्ति को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। गृह मंत्रालय के प्रस्ताव पर लगी मुहर सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा भेजे गए प्रस्ताव पर विचार करने के बाद कैबिनेट नियुक्ति समिति ने नियुक्ति को मंजूरी प्रदान की। इसके बाद DoPT ने आधिकारिक आदेश जारी करते हुए पंजाब सरकार, गृह मंत्रालय और संबंधित अधिकारियों को इसकी सूचना भेज दी है। चंडीगढ़ प्रशासन को मिलेगी नई प्रशासनिक ताकत चंडीगढ़ प्रशासन में सचिव स्तर के अधिकारी की नियुक्ति को शहर के विकास कार्यों के लिए अहम माना जा रहा है। प्रशासनिक हलकों का मानना है कि युवा और अनुभवी आईएएस अधिकारी के आने से कई लंबित परियोजनाओं और महत्वपूर्ण विभागीय कार्यों को गति मिलेगी। जल्द संभाल सकते हैं नया कार्यभार हरप्रीत सिंह सूदन के जल्द ही चंडीगढ़ पहुंचकर अपना नया कार्यभार संभालने की संभावना है। उनके आने के बाद प्रशासनिक स्तर पर विभागों के बीच समन्वय और परियोजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *