व्यापारियों संग थाना प्रभारी की बैठक, ट्रैफिक और नशे की रोकथाम पर चर्चा – Kapurthala News

व्यापारियों संग थाना प्रभारी की बैठक, ट्रैफिक और नशे की रोकथाम पर चर्चा – Kapurthala News




थाना लोहियां के प्रभारी सुखजिंदर सिंह ने स्थानीय व्यापारियों के साथ एक विशेष बैठक की। इस बैठक में नगर की ट्रैफिक व्यवस्था और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान व्यापारियों ने शहर में सड़क किनारे खड़े होने वाले वाहनों के कारण लगने वाले जाम की समस्या को प्रमुखता से उठाया। थाना प्रभारी सुखजिंदर सिंह ने व्यापारियों को भरोसा दिया कि इस समस्या का जल्द ही समाधान किया जाएगा। व्यापारियों ने नगर के मुख्य चौकों पर पुलिस कर्मचारियों की पक्की ड्यूटी लगाने की भी मांग की। इस पर थाना प्रभारी ने थाने में पुलिस बल (नफरी) की कमी की बात कही और बताया कि पुलिस कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने के लिए उच्च अधिकारियों को पत्र लिखा गया है। बैठक में इलाके में नशे की रोकथाम के मुद्दे पर भी गंभीर बातचीत हुई और पुलिस ने इसमें जनता से सहयोग मांगा। इस अवसर पर अवतार सिंह चंदी, दविंदर सिंह बिल्ला, किराना यूनियन के अध्यक्ष प्रेम कुमार, राजेश कुमार, जसविंदर सिंह, दर्शन सिंह और राज कुमार खेड़ा सहित कई प्रमुख व्यापारी उपस्थित थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *