लुधियाना सिविल अस्पताल में युवक की बेरहमी से पिटाई: जमीन पर लिटाकर लात-घूंसे मारे, कमीज-बनियान फाड़ी; गाड़ी खड़ी करने को लेकर हुआ विवाद – Ludhiana News
लुधियाना के सिविल अस्पताल में गाड़ी खड़ी करने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। हमलावरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पहले घर के बाहर युवक पर हथियारों से हमला किया। इसके बाद जब पीड़ित मेडिकल करवाने सिविल अस्पताल पहुंचा, तो वहां भी उसके साथ मारपीट की गई। अस्पताल के भीतर 5-6 लोगों ने युवक को जमीन पर गिराकर बेरहमी से लात-घूंसों से पीटा और उसके कपड़े तक फाड़ दिए। पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है। आरोपी खुलेआम मां-बहन की गालियां देते रहे। इमरजेंसी वार्ड में मौजूद डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ इस गुंडागर्दी को देखकर सहम गए। जानिए क्या था पूरा मामला:- मौके पर पहुंचे SHO ने संभाला मोर्चा, जांच शुरू अस्पताल के भीतर मचे इस बवाल के बाद तुरंत पुलिस को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर 2 के SHO भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बीच-बचाव करते हुए दोनों पक्षों को अलग किया और स्थिति को नियंत्रित किया। अस्पताल के भीतर इस तरह सरेआम हुई गुंडागर्दी ने सिविल अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस फिलहाल वीडियो के आधार पर आरोपियों की शिनाख्त कर रही है और मामले की आगामी तफ्तीश में जुट गई है।
Source link

