राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर MP कांग्रेस का प्रदर्शन: भोपाल समेत प्रदेशभर में धरना, जीतू बोले- रिहाई और प्रधान के इस्तीफे तक रहेगा जारी – Bhopal News

राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर MP कांग्रेस का प्रदर्शन:  भोपाल समेत प्रदेशभर में धरना, जीतू बोले- रिहाई और प्रधान के इस्तीफे तक रहेगा जारी – Bhopal News




दिल्ली में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने विधानसभा से लेकर राजभवन तक मोर्चा खोल दिया है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में कांग्रेस विधायक मुख्यमंत्री कक्ष के बाहर धरने पर बैठ गए। वहीं, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी राजभवन के सामने धरने पर बैठे हैं। कांग्रेस ने पूरे प्रदेश के जिला और ब्लॉक स्तर पर भी प्रदर्शन शुरू कर दिए हैं।जीतू पटवारी ने कहा कि राहुल गांधी की गिरफ्तारी लोकतंत्र की आवाज दबाने की कोशिश है और कांग्रेस इसका पूरे प्रदेश में विरोध करेगी। पटवारी ने कहा- जब तक राहुल गांधी की रिहाई नहीं हो जाती और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं दे देते, तब तक कांग्रेस का प्रदर्शन जारी रहेगा। पूरे मध्य प्रदेश के हर जिले और हर ब्लॉक में आंदोलन शुरू हो चुका है। जब तक न्याय नहीं मिलेगा, तब तक हम रातभर धरने पर बैठे रहेंगे। प्रदर्शन की तस्वीरें राहुल समेत कई नेता पुलिस हिरासत में दिल्ली में छात्र आंदोलन के खिलाफ पुलिस की सख्ती और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस नेता मंगलवार दोपहर साढ़े 3 बजे प्रधानमंत्री आवास के पास धरने पर बैठ गए। सरकार ने 3 घंटे के धरने में राहुल से 2 बार बातचीत की, लेकिन वे नहीं माने। इसके बाद शाम करीब साढ़े 6 बजे राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत कई नेताओं को हिरासत में ले लिया गया। इसके विरोध में मध्य प्रदेश के कई शहरों में कांग्रेसी धरने पर बैठे हैं। खबर के मिनट टु मिनट अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *