चंडीगढ़ के होटल में युवक की मौत: 3 दोस्तों के साथ ठहरा था, कमरे में बेसुध पड़ा मिला; शिमला का रहने वाला – Chandigarh News

चंडीगढ़ के होटल में युवक की मौत:  3 दोस्तों के साथ ठहरा था, कमरे में बेसुध पड़ा मिला; शिमला का रहने वाला – Chandigarh News


चंडीगढ़ में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत।

चंडीगढ़ के होटल में युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। वह अपने 3 दोस्तों के साथ गाड़ियों की सर्विस का सामान खरीदने के लिए चंडीगढ़ आया था। रात को होटल में ठहरने के बाद मंगलवार सुबह वह कमरे में बेसुध मिला। साथियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

.

पुलिस युवक को सेक्टर-32 स्थित सरकारी अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान संदीप धीमान निवासी रझाना, शिमला के तौर पर हुई है।

जगाने की कोशिश की तो नहीं उठा

जानकारी के अनुसार, सोमवार रात करीब 11:30 बजे चारों ने गांव दड़वा स्थित एक होटल में कमरा बुक कराया और वहीं ठहर गए थे। मंगलवार सुबह संदीप के तीनों दोस्त तैयार होकर नहा चुके थे। इसके बाद उन्होंने संदीप को जगाने की कोशिश की, लेकिन वह कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रहा था। उसे बेसुध हालत में देखकर दोस्तों के होश उड़ गए और उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और संदीप को तुरंत सेक्टर-32 के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया।

शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले

प्राथमिक जांच के दौरान पुलिस ने संदीप के शव की बारीकी से जांच की, लेकिन उसके शरीर पर मारपीट, चोट या किसी तरह के संघर्ष के कोई निशान नहीं मिले। इससे फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई।

पुलिस का कहना है कि मौत की सही वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आएगी। रिपोर्ट में यह साफ होगा कि मौत किसी बीमारी, जहरीले पदार्थ, हार्ट अटैक या किसी अन्य कारण से हुई है।

हर पहलू से जांच कर रही पुलिस

पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। होटल के कर्मचारियों और संदीप के साथ आए तीनों दोस्तों से पूछताछ की जा रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि चंडीगढ़ आने के बाद चारों कहां-कहां गए, रात को होटल पहुंचने से पहले उन्होंने क्या किया और आखिरी बार संदीप को किस हालत में देखा गया था।

इसके अलावा होटल के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि मौत से पहले की पूरी गतिविधियों का पता लगाया जा सके। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

***********

ये खबर भी पढ़ें:

चंडीगढ़- रिटायर्ड IPS की कोठी में मिली युवती की लाश: मरने से पहले बहन को फोन पर कहा- मन नहीं लग रहा, यहां लोग परेशान कर रहे

चंडीगढ़ के सेक्टर-10 स्थित एक कोठी में 18 वर्षीय एक युवती का शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला। यह कोठी गुजरात पुलिस विभाग से रिटायर IPS अधिकारी गुरिंदर सिंह की है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सेक्टर-16 स्थित सरकारी अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया। (पढ़ें पूरी खबर)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *