अबोहर में जियो कर्मचारी की संदिग्ध हालात में मौत: पानी की कैन रखते ही बिगड़ी तबीयत, जमीन पर गिरा, अस्पताल पहुचने तक तोड़ा दम – Abohar News
अबोहर शहर के सुभाष नगर इलाके में मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब वहां जियो कंपनी में कार्यरत एक कर्मचारी अचानक बेसुध होकर गिर पड़ा। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच में मौत की वजह हृदयाघात (हार्ट अटैक) मानी जा रही है। जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के मेरठ निवासी रोहित (पुत्र अजयवीर) के रूप में हुई है। रोहित अबोहर में जियो कंपनी में कार्यरत था और सुभाष नगर में किराए का मकान लेकर रहता था।
आरओ प्लांट पर पानी लेने गया था मंगलवार सुबह वह अपनी क्रेटा कार से सुभाष नगर स्थित एक आरओ (RO) प्लांट पर पानी लेने गया था। जैसे ही उसने पानी की कैन भरकर अपनी कार में रखी, अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई और वह गाड़ी के पास ही जमीन पर गिर पड़ा। आस-पास मौजूद लोगों ने तुरंत रोहित को संभाला और आनन-फानन में इलाज के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद ही उसे मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही थाना सिटी-2 की पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। हार्ट अटैक की आशंका पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक तौर पर मामला हार्ट अटैक का लग रहा है, लेकिन मौत के असली कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगी। परिजनों को सूचित कर दिया गया है और पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।”
Source link

