होशियारपुर में 3 बदमाशों ने गन पॉइंट पर लूटी बाइक: ATM से रुपए निकाल बाहर आते ही आरोपियों ने घेरा, पिस्तौल लगा छीनी चाबी – dasuya News

होशियारपुर में 3 बदमाशों ने गन पॉइंट पर लूटी बाइक:  ATM से रुपए निकाल बाहर आते ही आरोपियों ने घेरा, पिस्तौल लगा छीनी चाबी – dasuya News




होशियारपुर के दसूहा इलाके में दिनदहाड़े गन प्वाइंट पर मोटरसाइकिल लूट की घटना सामने आई है। तीन अज्ञात बदमाशों ने एक व्यक्ति से रिवाल्वर दिखाकर उसकी मोटरसाइकिल छीन ली और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर एक आरोपी की पहचान कर ली है और उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है। यह घटना दसूहा के बाबा बालक नाथ मंदिर के पास एटीएम के पास हुई। जांच अधिकारी ने बताया कि एक आरोपी की पहचान हो गई है और उसे पकड़ने के लिए उसके गांव सहित अन्य संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। पीड़ित ने पुलिस से जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर न्याय दिलाने की गुहार लगाई है। एटीएम से पैसे निकालकर बाइक बैठा तीन युवकों ने घेरा पीड़ित परमजीत सिंह ने थाना दसूहा में शिकायत दर्ज कराई है। परमजीत सिंह ने बताया कि वह काम से घर लौट रहा था और रास्ते में एटीएम से पैसे निकालने के लिए रुका था। परमजीत के अनुसार, जैसे ही वह पैसे निकालकर अपनी मोटरसाइकिल पर बैठने लगा, तीन युवक उसकी ओर दौड़े। उन्होंने उसे धमकाना शुरू कर दिया और मोटरसाइकिल से नीचे उतरने को कहा। उनमें से एक युवक, जिसकी पहचान बलराज सिंह उर्फ बल्लो निवासी खुन खुन सरकी के रूप में हुई है, भी मौजूद था। पीठ पर लगा दी पिस्तौल और बाइक लेकर फरार पीड़ित ने बताया कि एक अज्ञात युवक ने पिस्तौल निकालकर उसकी पीठ पर तान दी। बदमाशों ने उसे धमकाकर उसकी मोटरसाइकिल छीन ली। बलराज सिंह उर्फ बल्लो ने मोटरसाइकिल चलाई, जबकि अन्य दो उसके पीछे बैठकर मौके से फरार हो गए।दसूहा पुलिस ने परमजीत सिंह की शिकायत पर बलराज सिंह उर्फ बल्लो सहित दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *