ड्राइविंग लाइसेंस मंजूरी में देरी ने बढ़ाई परेशानी – Jalandhar News

ड्राइविंग लाइसेंस मंजूरी में देरी ने बढ़ाई परेशानी – Jalandhar News




ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक पर कई बार चक्कर लगाने के बावजूद आवेदक गुरप्रीत सिंह को अभी तक उसका ड्राइविंग लाइसेंस नहीं मिला है। गुरप्रीत सिंह ने कहा कि उसने 2 दिसंबर को फोटो सहित सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली थीं, लेकिन महीनों बाद भी लाइसेंस जारी नहीं हुआ। गुरप्रीत ने बताया कि मंगलवार को जब वह अपने आवेदन की स्थिति जानने के लिए कार्यालय पहुंचा तो उसे बताया कि फाइल पूर्व एआरटीओ के कार्यकाल की है। ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक और आरटीओ कार्यालय पहुंचने वाले एपलीकेंट को रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अगर आवेदक की तरफ से सभी निर्धारित शुल्क सरकार के खजाने में जमा करवा दिए और आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर ली तो फिर लाइसेंस की मंजूरी में देरी क्यों हो रही है। परिवहन विभाग की प्रक्रिया में ड्राइविंग टेस्ट और दस्तावेजी जांच के बाद अप्रूवल निर्धारित चरण माना जाता है। वहीं दूसरी तरफ अंतरराष्ट्रीय ड्राइविंग लाइसेंस आवेदकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आवेदक आशुतोष ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय लाइसेंस की पूरी फीस जमा करवा ली, लेकिन समय पर आवेदन की मंजूरी नहीं की गई। उन्होंने बताया कि कुछ आवेदकों की विदेश यात्रा की तारीख नजदीक थी, जिसके कारण उन्हें अतिरिक्त तनाव और आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय ड्राइविंग लाइसेंस वाला दस्तावेज बेहद खराब गुणवत्ता और ब्लैक एंड व्हाइट प्रिंट किया जा रहा है, जिससे सरकारी दस्तावेज की गरिमा पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। मंगलवार को आरटीओ कार्यालय में भी लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। मुख्यमंत्री के आदेशों के अनुसार सरकारी कार्यालयों में सुबह 7:30 से दोपहर 1:30 बजे तक पब्लिक डीलिंग होनी चाहिए, लेकिन जालंधर आरटीओ कार्यालय में सुबह 8 से दोपहर 12 बजे के बाद ही ताला लगा दिया गया और कई लोग अपने काम करवाए बिना वापस लौटने को मजबूर हो गए। कार्यालय पहुंचे लोगों ने करते हुए कहा कि ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक और आरटीओ कार्यालय की कार्यप्रणाली की जांच करवाई जाए तथा यह सुनिश्चित किया जाए कि जनता के काम निर्धारित समय के अनुसार किए जाएं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *