दिल्ली पुलिस की गाड़ी पर चढ़े निहंग सामने आए: बोले- हमने कब्जा नहीं किया, फंसे पुलिसकर्मियों को निकलने में मदद की; CJP समर्थकों से भिड़े – Amritsar News

दिल्ली पुलिस की गाड़ी पर चढ़े निहंग सामने आए:  बोले- हमने कब्जा नहीं किया, फंसे पुलिसकर्मियों को निकलने में मदद की; CJP समर्थकों से भिड़े – Amritsar News


पुलिस गाड़ी के साथ वीडियो वायरल होने के बाद निहंग सामने आए और अपनी बात रखी।

दिल्ली के जंतर-मंतर पर पेपर लीक के विरोध में चल रहे प्रदर्शन के बीच दिल्ली पुलिस की गाड़ी पर चढ़े निहंग सामने आए हैं। उन्होंने बताया है कि उन्होंने पुलिस की गाड़ी पर कब्जा नहीं किया था, बल्कि पुलिस ने उनसे खुद मदद मांगी थी।

.

पुलिस की गाड़ी पर कब्जे को आरोपों को खारिज करते हुए निहंगों ने कहा कि पुलिसकर्मियों को सुरक्षित निकालने के लिए वे गाड़ी पर बैठे थे। उनका दावा है कि पुलिसकर्मियों ने उनसे अपनी दो-तीन गाड़ियां वहां से निकालने में मदद करने को कहा था।

बता दें कि कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के बीच निहंगों का पुलिस की गाड़ी पर चढ़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यह चर्चा थी कि निहंगों ने पुलिस की गाड़ी हाईजैक कर ली है। इसके अलावा, प्रदर्शन के दौरान निहंग गुरुवार को CJP समर्थकों से भी भिड़ गए थे।

सोशल मीडिया पर लोगों ने ये रिएक्शन दिए

निहंगों ने बुधवार रात की ये 3 बातें बताईं…

  1. निहंग लाभ सिंह ने बताया कि प्रदर्शन में कई छात्र अपने भविष्य को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से शामिल हुए है। हालांकि, कुछ ऐसे लोग भी प्रदर्शन में पहुंचे, जिन्होंने शराब पी रखी थी और बाद में पथराव शुरू कर दिया। निहंगों का कहना है कि ऐसे लोगों की वजह से शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे लोगों का माहौल भी खराब हो रहा था।
  2. निहंग ने बताया कि इन लोगों के चक्कर में ही उस समय पास में मौजूद कंट्रोल रूम के अंदर महिला पुलिसकर्मी फंसी हुई थीं। तब पुलिसकर्मियों ने उनसे मदद की अपील की और कहा कि उनकी गाड़ियां वहां से निकलवा दें। निहंगों के मुताबिक, इसी वजह से वे पुलिस की गाड़ी पर चढ़े थे, ताकि भीड़ को नियंत्रित किया जा सके और पुलिसकर्मियों को सुरक्षित बाहर निकाला जा सके।
  3. एक अन्य निहंग ने कहा कि पुलिसकर्मियों ने हाथ जोड़कर उनसे गाड़ी निकालने में मदद करने की अपील की थी। उन्होंने कहा कि दिनभर प्रदर्शन के दौरान शांतिपूर्ण माहौल रहा, लेकिन रात के समय कुछ उपद्रवी तत्व पहुंच जाते हैं, जिससे हालात बिगड़ने लगते हैं।

निहंगों के पुलिस गाड़ी के साथ ये वीडियो वायरल हुए

CJP समर्थकों से भिड़े निहंग

दिल्ली के जंतर-मंतर पर गुरुवार को CJP समर्थकों और निहंगों के बीच झड़प हो गई। दोनों पक्षों के बीच बहस और धक्कामुक्की हुई, जिसके बाद दिल्ली पुलिस और सुरक्षा बलों ने हस्तक्षेप कर हालात को नियंत्रित किया। झड़प किस बात को लेकर हुई, इसका पता अभी नहीं लगा।

पंजाबियों ने लगाया चादर-कंबल का लंगर

CJP 20 जून से जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रही है। वहीं खाना-सोना हो रहा है। बुधवार देर रात पंजाब के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे पंजाबियों ने खाने का लंगर लगाया। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को चादर, कंबल और चटाइयां भी बांटी।

भजन गायक कन्हैया मित्तल ने Gen-Z के लिए गाना गाया

भजन गायक कन्हैया मित्तल ने CJP के धरने पर एक गीत लॉन्च किया। उन्होंने गीत के जरिए CJP के नेताओं पर भी सवाल खड़े किए। कन्हैया मित्तल ने गीत के जरिए कटाक्ष किया और कहा कि देश के Gen-Z को भड़काकर दिल्ली बुलाया जा रहा और उन्हें उकसाया जा रहा है। नेता खुद बर्गर खा रहे हैं और युवाओं को डंडे खाने के लिए आगे किया जा रहा है।

यही नहीं, मित्तल ने अपने गीत के जरिए आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस पर भी तंज कसा है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में जब पेपर लीक हुआ था तो उस समय वहां किसकी सरकार थी? पंजाब में आए दिन कर्मचारियों पर पुलिस लाठियां चला रही है। वहां किसी की सरकार है।

निहंगों को देख छात्रा बोली- जान आ गई

मंगलवार देर शाम 7 बजे ब्लू फोर्स निहंगों की टीम जंतर-मंतर पर पहुंची थी। उन्हें देखकर प्रदर्शनकारियों में उत्साह दिखा। इस दौरान प्रदर्शन में शामिल एक छात्रा ने निहंग को देखकर कहा, “हमारे अंदर जो जान आ गई है न, उसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।” एक निहंग ने कहा कि आपको जब भी हमारी जरूरत पड़ेगी, हम आपके साथ हैं। बहुत बढ़िया है कि आप डटे हुए हो।

आतंकी पन्नू बोला- तख्तापलट होकर रहेगा

इस आंदोलन में खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की भी एंट्री हुई। उसने एक वीडियो जारी कर दावा किया है कि उससे CJP के नेताओं के साथ जूम मीटिंग की है। इसमें आंदोलन को लेकर चर्चा हुई। वीडियो में पन्नू कह रहा है –

QuoteImage

आज जूम मीटिंग में CJP और मैंने जो ऐलान किया है, उसे याद रखो। दिल्ली को और मोदी को गिराना है। मोदी की हुकूमत का तख्ता पलट किया जाएगा। यह पक्का हल नहीं है। इसका पक्का हल भारत का विघटन करना है, भारत को तोड़ना है।

QuoteImage

आतंकी पन्नू का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है। हालांकि, इसमें कही बातों की पुष्टि दैनिक भास्कर नहीं करता है।

॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰

यह खबर भी पढ़ें…

जंतर-मंतर पर CJP समर्थकों-निहंगों में झड़प:बहस के साथ धक्का-मुक्की हुई; कन्हैया मित्तल ने जेन-जी पर गाया गाना

दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और निहंगों के बीच झड़प हो गई। हालांकि, दिल्ली पुलिस और सुरक्षा बलों ने हालात को नियंत्रित कर लिया। इसके बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *